Bikaner: दुबई में बीकानेर के श्याम सुंदर ने जीता सिल्वर, रूस के तीरंदाज ने स्वर्ण से रोका

आपणी हथाई न्यूज़, दुबई में आयोजित वर्ल्ड पैरा तीरंदाजी चौंपियनशिप में भारत का बहुत बेहतरीन मुकाबला रहा रूस के साथ। फाइनल मैच में भारतीय तीरंदाज आक्रामक दिखे, लेकिन अंतिम दौर में भारत को सिल्वर पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय तीरंदाजों ने पहले और दूसरे राउंड में दो दो अंकों की बढ़त ले ली थी, लेकिन तीसरे राउंड में रूस ने तीरंदाज अच्छा प्रदर्शन करते हुए बराबरी पर आ गए। चौथे व अंतिम राउंड में रूस ने 2 अंकों की बढ़त के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया, वहीं भारत भारतीय तीरंदाजों को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। श्याम सुंदर व ज्योति की जोड़ी वर्ल्ड चौंपियनशिप में पहली बार भारत को सिल्वर पदक दिलाने में कामयाब हुई है। इससे पहले भी एशियन चौंपियनशिप में इसी युगल जोड़ी ने भारत को सिल्वर पदक दिलाया था। वर्ल्ड पैरा चौंपियनशिप में भारत को पहला पदक मिला है। ज्योति व श्याम सुंदर के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत को दुबई में 148-150 अंको के साथ सिल्वर पदक हासिल किया। टीम के प्रशिक्षक अनिल जोशी ने बताया कि महिला डबल्स रिकर्व टीम ब्रोंज मेडल के लिए 27 तारीख को मंगोलिया के साथ खेलेगी।

Latest articles

Bikaner: बीकानेर संकल्प से सिद्धि अभियान की कार्यशाला आयोजित मुख्य वक्ता संतोष अहलावत रही उपस्थित

आपणी हथाई न्यूज,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष...

Bikaner: के.वी. लाइब्रेरी में हुआ पूजन, जल्द ही छात्रों को समर्पित होगी सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी

आपणी हथाई न्यूज,आज के.वी. लाइब्रेरी में विधिवत पूजन का आयोजन किया गया, जिसका संचालन...

Bikaner: नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, एक महिला सहित पांच को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर पुलिस द्वारा न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण क्षेत्रो मे भी...

More News Updates !

Bikaner: बीकानेर संकल्प से सिद्धि अभियान की कार्यशाला आयोजित मुख्य वक्ता संतोष अहलावत रही उपस्थित

आपणी हथाई न्यूज,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष...