Bollywood: बॉक्स ऑफिस का हर रिकॉर्ड ध्वस्त करने आ रही है “RRR”….1000 करोड़ के धंधे का अनुमान….

आपणी हथाई न्यूज़, ब्रिटिश साम्राज्य के बैकड्रॉप पर बनी फिल्म “RRR” अगले हफ्ते दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 25 मार्च 2022 को रिलीज होने वाली फिल्म “RRR” करीब 400 करोड़ के बजट में बनी है। फ़िल्म का निर्देशन भारत के नम्बर वन निर्देशक एस एस राजामौली ने किया है। राजामौली ने बाहुबली का मायाजाल सिल्वर स्क्रीन पर गढ़ा था। फ़िल्म “RRR” में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर,राम चरण एक साथ नजर आएंगे। फ़िल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट की अहम भूमिकाएं है। फ़िल्म उद्योग के एक्सपर्ट “RRR” से 1000 करोड़ से भी ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का अनुमान लगा रहे है। राजामौली की बाहुबली फिल्मों ने टिकट खिड़की पर धन वर्षा करवा दी थी। ट्रेड एक्सपर्ट फिर से राजामौली से यही उम्मीद कर रहे है। “RRR” हिंदी के साथ तमिल,तेलगु,मलयालम, कन्नड़ जैसी अनेक भाषाओं में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। “RRR” दुनियाभर के 4000 से भी स्क्रीन्स पर 25 मार्च को एक साथ रिलीज होगी। फ़िल्म उद्योग के लोग “RRR” से बड़ी उम्मीद इसलिए भी पाले हुए है क्योंकि अब कोविड काल के बाद दर्शक सिनेमाघरों की ओर बड़ी संख्या में लौटने लगे है। पिछले एक महीने में ही बॉक्स ऑफिस पर संजय भंसाली की गंगूबाई ने 180 करोड़ का और विवेक अग्निहोत्री की कश्मीर फाइल्स ने करीब 100 करोड़ का धंधा किया है। कल रिलीज हुई अक्षय कुमार की बच्चन पांडे को भी बम्पर ओपनिंग लगी है,इसलिए दर्शकों के बढ़ते फुटफॉल के कारण “RRR” बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर सकती है। “RRR” की रिलीज डेट फ़िल्म के निर्देशक कई बार कोविड के कारण आगे खिसका चुके है। राजामौली अपनी फिल्म को थिएटर्स में ही रिलीज करना चाहते थे,इसलिए बड़े बड़े ओटीटी ऑफर्स को अस्वीकार कर अब अंततः “RRR” को सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाएगा
मनोज रतन व्यास

Latest articles

बड़ी खबर: पाक की नापाक हिमाकत को भारत ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, पोकरण सहित इन क्षेत्रों में…

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बने विवाद के बीच आज रात...

Bikaner Breaking : अब आई बीकानेर बाजार बंद को लेकर पुख्ता खबर, जारी हुए सरकारी आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान स्कूलों की छुट्टियों...

Bikaner: जिला प्रशासन का बड़ा फैसला आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे सभी कोचिंग संस्थान

आपणी हथाई न्यूज,नागरिक सुरक्षा/आपदा प्रबंध के तहत जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार...

धर्मधारा : विष्णु और गोपाल सहस्त्रनाम निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 18 मई से,पोस्टर का हुआ विमोचन

आपणी हथाई न्यूज,पंडित बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान के तत्वाधान में रधुनाथसर कुंआ स्थित...

बड़ी खबर: भारत-पाक तनाव के बीच बीकानेर में खाली करवाए गए हॉस्टल

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाक तनाव के चलते शिक्षा विभाग द्वारा बीकानेर के सभी हॉस्टल...

More News Updates !