फ़िल्म जगत: राजामौली की “RRR” को रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण मिल रहा है बड़ा फायदा,जाने युद्ध से फ़िल्म का बिजनेस कैसे बढ़ रहा है

आपणी हथाई न्यूज़, एस एस राजामौली की फ़िल्म “RRR” ने अपने ओपनिंग वीकेंड में ही अतीत के सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए है, फ़िल्म को भारत के साथ दुनियाभर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। “RRR” को रूस-यूक्रेन विवाद का भी जबरदस्त फायदा मिल रहा है। यूक्रेन पर युद्ध थोपने के कारण अमेरिका ने रूस पर सैंकड़ो प्रतिबंध लगा रखे है, जवाब में रूस भी हॉलीवुड की फिल्मों को थिएटर्स में रिलीज नही करने दे रहा है। भारत रूस-यूक्रेन युद्ध में चूंकि न्यूट्रल रहा है इसलिए भारत के सिनेमा कंटेंट से रूसी प्रशासन को कोई दिक्कत नहीं है। अमूमन हॉलीवुड फिल्मों से भरे रहने वाले रूसी सिनेमाहॉल इन दिनों खाली है, अब “RRR” ने वही स्पेस हथिया लिया है। पहली बार भारत की कोई फ़िल्म रूस के 56 शहरों के सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। फ़िल्म “RRR” को रूस में भी बम्पर रिस्पॉन्स मिल रहा है। रूस में फ़िल्म को यशराज फिल्मस के आदित्य चोपड़ा ने रिलीज किया है। यशराज फिल्मस की दुनिया के सभी बड़े देशों में वितरण चेन है। राजामौली की “RRR” यूं भी जबरदस्त बिजनेस कर रही है और अब रूस-यूक्रेन विवाद के कारण उनकी फिल्म को रूस जैसा बड़ा मार्केट भी मिल गया है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Bikaner : बीकानेर में आज भी रहेगा ब्लैक आउट ! फ्लाइट संचालन पर अब भी रोक

आपणी हथाई न्यूज, बीते 24 घण्टों में भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव...

Weather: मौसम विभाग का पूर्वानुमान आगामी दिनों में हो सकती है बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन...

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

More News Updates !