भाजपा की न्याय यात्रा को पुलिस ने करौली जाने से रोका, भाजयुमो नेता तेजस्वी सूर्या बोले…

प्रदेश में करौली हिंसा के बाद राजनैतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। करौली हिंसा के बहाने भाजपा और कांग्रेस अब एक दूसरे पर हमलावर नजर आ रहे हैं। आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य को पुलिस ने करौली जाने से रोक दिया।

गौरतलब है कि 2 अप्रैल को हुई करोली हिंसा के बाद भाजपा लॉ ईन ऑर्डर को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया करौली हिंसा के बाद वहां के हालातों का जायजा लेने करौली जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें करौली जाने से रोक लिया जिसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्विटर पर गहलोत सरकार की खूब आलोचना की है।

करौली बॉर्डर पर दोनों नेताओं को पुलिस ने रोका और दोनों नेताओं को हिरासत में भी ले लिया इस दौरान वहां पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प की भी खबरें हैं। इस पूरे मामले पर तेजस्वी सूर्या ने लिखा है कि या तो हम जेल जाएंगे या करौली। भाजपा द्वारा करौली हिंसा पीड़ितों से मिलने के लिए न्याय यात्रा निकाली इसी न्याय यात्रा का नेतृत्व तेजस्वी सूर्या और सतीश पूनिया कर रहे थे।

 

करौली जाने से पहले दोनों नेता जयपुर स्थित सवाई मानसिंह अस्पताल में करौली हिंसा में घायल हुए लोगों की अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जानी।

Latest articles

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Bikaner: उद्यमियों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने...

More News Updates !

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...