बॉलीवुड द्वारा बॉयकॉट चल रहे गायक सोनू निगम फिर हुए माया नगरी में सक्रिय,किया नम्बर वन निर्देशक की फ़िल्म के लिए गीत रिकॉर्ड

अभी हाल ही में पदम् श्री से सम्मानित हुए गायक सोनू निगम अरसे बाद फिर से बॉलीवुड में सक्रिय हो रहे है। सोनू निगम ने हिंदी फिल्मों के नम्बर वन निर्देशक राजकुमार हिरानी के लिए एक नया गीत रिकॉर्ड किया है। हिरानी की फ़िल्म में शाहरुख खान की मुख्य भूमिका है। सोनू निगम हिरानी की पिछली फिल्मों( पीके, संजू,लगे रहो मुन्ना भाई,3 इडियट्स) में भी पार्श्वगायन कर चुके है। सोनू ने कुछ दिन पूर्व ही आमिर खान की फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए भी गीत रिकॉर्ड किया है। खबर है कि सोनू निगम जल्द ही ऋतिक रोशन की कृष 4 के लिए भी पार्श्वगायन करने वाले है। 90 और 21वी सदी के पहले दशक में सोनू निगम की आवाज का बोलीवुड में डंका बजता था। सोनू निगम ने फिर कॉपीराइट मसले पर भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कम्पनी टी सीरीज से ही पंगा ले लिया। सोनू निगम ने सार्वजनिक रूप से सलमान खान, शाहरुख खान,भूषण कुमार( टी सीरीज,हेड) के खिलाफ टिप्पणियां की,परिणामस्वरूप सोनू को एक तरीके से बॉयकॉट कर दिया था।सोनू के गाए हुए गीतों को सलमान खान ने अनेक बार दूसरे गायकों से रिरिकॉर्ड करवाया, लेकिन सोनू निगम किसी के आगे नहीं झुके। सोनू निगम आज भी स्टेज शो के लिए सबसे महंगे गायक है। सोनू निगम को अब फिर से बॉलीवुड अवसर दे रहा है, संगीत प्रेमियों को एक बार फिर से उनके कर्णप्रिय गीतों को सुनने का अवसर मिलेगा।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Bikaner: उद्यमियों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने...

More News Updates !

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...