Bikaner : शहर में खेलण दो गणगौर-2022 ने मचाई धूम, गरिमा,बबिता और पिंकी रहे विजेता

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के चर्चित न्यूज पोर्टल आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के धरणीधर मैदान स्थित धरणीधर तालाब में चल रहे दो दिवसीय गणगौर महोत्सव ‘खेलण दो गणगौर 2022’ का भव्य आयोजन आतिशबाजी के साथ समापन हुआ। आपणी हथाई और अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार गोपाल बिस्सा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुए इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) रहे।

 

 

2 दिन चले इस गणगौर महोत्सव के पहले दिन दाताणीया प्रतियोगिता और गणगौर साज-सज्जा जैसी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके साथ ही देश-विदेश में ख्याति प्राप्त भजन गायक सांवर लाल रंगा द्वारा गणगौर भजनों की प्रस्तुति दी गई। दाताणीया प्रतियोगिता एवं गणगौर साज-सज्जा प्रतियोगिता में सैकड़ों महिलाओ एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

 

वही प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को गणगौर वॉक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गणगौर वॉक प्रतियोगिता में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा पहनकर गणगौर को अपने सिर पर रखकर तालाब के किनारे बने रैंप पर वॉक किया । इस प्रतियोगिता के बाद पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा), अजय गोपाल देराश्री(पूनसा) और बीआर सूरदासाणी की मंडलियों द्वारा गणगौर गीतों की प्रस्तुति दी गयी।

 

रंग बिरंगी रोशनी में नहाए धरणीधर तालाब में पहली बार आयोजित हुए इस अनूठे सांस्कृतिक आयोजन में हजारों महिलाओं और पुरुषों ने अपनी भागीदारी निभाई। दो दिवसीय गणगौर-महोत्सव में कुल तीन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई इसमें दाताणीया कॉम्पिटिशन में पिंकी जोशी प्रथम ,गायत्री छंगाणी द्वितीय और वर्षा चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। वही गणगौर साज-सज्जा में बबिता मारू प्रथम द्वितीय ममता छंगाणी और साक्षी पुरोहित तृतीय रहे। इसके अलावा गणगौर वॉक में गरिमा विजय प्रथम, मनीषा चौहान द्वितीय और तृतीय स्थान पर रजनी पुरोहित रहे। तीनों ही प्रतियोगिता में सात-सात सांत्वना के पुरस्कार भी दिए गए। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हर प्रतिभागी को सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में तीनों प्रतियोगिताओं के निर्णायक रहे डॉक्टर राज भारती शर्मा, आरती आचार्य, निहारिका पारीक, रुचिका बागड़ी, हिमानी शर्मा, खेमचंद शर्मा और तनया पुरोहित का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में राजेश चुरा, महावीर रांका, रामजी व्यास,अनिल सोनी, पं जतन लाल श्रीमाली (कपिल गुरु) पार्षद अरविंद किशोर आचार्य,कांग्रेस नेता आनंद जोशी, महेंद्र व्यास, वेद व्यास और दुर्गाशंकर आचार्य(ट्नु ),जसराज सिंवर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय हर्ष और नीतू आचार्य ने किया।

Latest articles

Rajasthan : 12वीं CBSE परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, सीकर की खुशबू ने लहराया परचम

आपणी हथाई न्यूज, 12वीं कक्षा में 85.70 फीसदी छात्र पास केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Weather : आज प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से फिर चलेगी हीटवेव ! पढ़े पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में आज आज थोड़ी नरमी देखी...

देश-दुनिया : अमेरिका और चीन में टैरिफ को लेकर बनी सहमति, अमेरिकी शेयर बाजार में दिखा जोश

आपणी हथाई न्यूज, दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन के बीच चल...

शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश प्रत्याहारित

आपणी हथाई न्यूज,शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश तुरंत प्रभाव से...

बीकानेर : MGSU ने जारी की स्थगित हुई परीक्षाओं की नवीन तिथि,कल से अपलोड होंगें प्रवेश पत्र

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को लेकर 9 मई...

More News Updates !

Rajasthan : 12वीं CBSE परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, सीकर की खुशबू ने लहराया परचम

आपणी हथाई न्यूज, 12वीं कक्षा में 85.70 फीसदी छात्र पास केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Weather : आज प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से फिर चलेगी हीटवेव ! पढ़े पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में आज आज थोड़ी नरमी देखी...

देश-दुनिया : अमेरिका और चीन में टैरिफ को लेकर बनी सहमति, अमेरिकी शेयर बाजार में दिखा जोश

आपणी हथाई न्यूज, दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन के बीच चल...