खुद को रिडिफाइन कर हनी सिंह लौटे “डिजायनर” के साथ,हनी सिंह के नए गीत को अब तक मिल चुके 5 करोड़ व्यूज

पंजाबी रैपर हनी सिंह ने अरसे बाद फिर से धमाकेदार वापसी की है। हनी सिंह का नया वीडियो “डिजायनर” 5 दिन पहले ही यूट्यूब पर टी सीरीज द्वारा रिलीज किया गया है। वीडियो को अब तक करीब 5 करोड़ लोग देख चुके है। “डिजायनर” गीत में हनी सिंह पहले से काफी फिट नजर आ रहे है। अनेक हेल्थ इश्यूज और दूजे विवादों के कारण हनी सिंह के करियर को अनेक लोग खत्म सा मान रहे थे,लेकिन हनी सिंह के फिट एंड फाइन अवतार ने सबको हैरत में डाल दिया है। हनी सिंह का नया वीडियो यूट्यूब पर टॉप ट्रेंड कर रहा है। हनी सिंह के साथ डिजायनर गीत में पंजाबी सुपरहिट गायक गुरु रंधावा और टी सीरीज कम्पनी के हेड भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार भी नजर आ रहे है। हनी सिंह का कहना है कि वे बिल्कुल फिट है और जल्द ही एक के बाद एक उनके अनेक गीत इस साल लॉन्च होंगे। सनद रहे रैपर हनी सिंह कुछ साल पहले तक पंजाबी गीतों और बॉलीवुड फिल्मों में खूब डिमांड में थे। फिर उन पर आदतन नशे का आरोप लगा,उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर की भी प्रॉब्लम हुई। लगभग दो सालों तक हनी सिंह अपने घर में ही कैद रहे,उनका वैवाहिक जीवन भी विवादों में रहा,लेकिन अब हनी सिंह खुद को रिडिफाइन कर “डिजाइनर” गीत से फिर धूम मचा रहे है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

बड़ी खबर : भारत-पाक विवाद के बीच पीएम मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

आपणी हथाई न्यूज, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के...

बड़ी खबर: सेना का बड़ा बयान “विनय ना माने जलधि जड़, गए तीन दिन बीत,बोले राम सकोप तब भय बिन होय न प्रीत

आपणी हथाई न्यूज,भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय...

Sports Breaking : अटकलों पर लगा विराम ! रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने लिया संन्यास

आपणी हथाई न्यूज, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट...

पॉलिटिक्स: भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष चौहान ने की नई कार्यकारणी की घोषणा।

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय जनता पार्टी, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार...

बीकानेर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित मदान मार्केट...

More News Updates !