मुख्यमंत्री दौरे की झलकियां: मंत्री भाटी फंसे, ओएसडी शर्मा भड़के और लोगों का टूटा धैर्य…

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर दौरे पर है। मुख्यमंत्री गहलोत ने आज सुबह महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया उसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत होटल में भोजन करके सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस के अंदर और बाहर मुख्यमंत्री गहलोत से मिलने हजारों कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचे हुए थे।

सर्किट हाउस में घुसने की दिखाई दी जद्दोजहद

सर्किट हाउस के मुख्य द्वार के बाहर मुख्यमंत्री गहलोत से मिलने के लिए बेताब आमजन और कार्यकर्ता सर्किट हाउस में घुसने का प्रयास करते दिखे। सर्किट हाउस में घुसने के लिए लोग वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी उलझते नजर आए।

सर्किट हाउस में लगे पूनरासर बाबे की जयकारे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस से बाहर निकलकर लोगों से जन सुनवाई थी इससे पहले बाहर मुख्यमंत्री गहलोत का इंतजार कर रहे लोगों ने मुख्यमंत्री गहलोत जिंदाबाद के नारों के साथ वहां पूनरासर बाबे के जयकारे भी लगाए।

जन सुनवाई के दौरान फंसे मंत्री भंवर सिंह भाटी

जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनसुनवाई के लिए लोगों से मिलने पहुंचे तो उस दौरान ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी लोगों की भीड़ में फंसे नजर आए इस दौरान मंत्री भाटी भीड़ के अंदर जद्दोजहद करते नजर आए लेकिन थोड़ी देर बाद ही सुरक्षाकर्मियों ने मंत्री भाटी को भीड़ से बाहर निकाला।

अव्यवस्थाओं को देख भड़के ओएसडी शर्मा

मुख्यमंत्री गहलोत के बाहर निकलने से पहले ओसडी शर्मा व्यवस्थाओं का जायजा लेने बाहर आए लेकिन भारी भीड़ को देखकर ओएसडी शर्मा सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों पर भड़क गए। ओएसडी शर्मा एक मौके पर मीडिया कर्मियों से भी उलझ गए।

गहलोत का इंतजार करते करते लोगों का टूटने लगा धैर्य

जनसुनवाई से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का इंतजार कर रहे लोगों का धैर्य जवाब देता नजर आया। कुछ लोग चिल्ला चिल्ला कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आवाज दे रहे थे लेकिन तभी अंदर से जानकारी आई कि मुख्यमंत्री साहब आराम फरमा रहे हैं। लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री गहलोत बाहर आए तो अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारों से सर्किट हाउस गूंज उठा।

Latest articles

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

Power cut: कल बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के...

Bikaner: डूंगर कॉलेज में आयोजित होने वाली इस प्रायोगिक परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी

आपणी हथाई न्यूज,राजकीय डूँगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि बीकानेर...

Bikaner:एडीएम सिटी के निर्देश स्कूलों से 100 मीटर की दूरी तक नशा ना बिके, पुलिस करे कार्रवाई

आपणी हथाई न्यूज,नार्को कॉर्डिनेशन समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी...

Bikaner: एमएस कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी में छात्राएं कर सकेगी अध्ययन

आपणी हथाई न्यूज,बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के बिंदु संख्या 30 के अनुसार प्रदेश के...

More News Updates !