Politics : महापौर का धरना तीसरे दिन भी जारी,बैकवर्ड बीकानेर मामला आया फ्रंट पर - Aapni Hathai
  • खटाखट स्टोरी
  • पॉलिटिकल पाटा
  • धर्म-धारा
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • वायरलनामा
  • कोरोना अपडेट
Monday, August 8, 2022
  • Login
Aapni Hathai
Advertisement
  • खटाखट स्टोरी
  • पॉलिटिकल पाटा
  • धर्म-धारा
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • वायरलनामा
  • कोरोना अपडेट
No Result
View All Result
  • खटाखट स्टोरी
  • पॉलिटिकल पाटा
  • धर्म-धारा
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • वायरलनामा
  • कोरोना अपडेट
No Result
View All Result
Aapni Hathai
No Result
View All Result

Politics : महापौर का धरना तीसरे दिन भी जारी,बैकवर्ड बीकानेर मामला आया फ्रंट पर

आपणी हथाई by आपणी हथाई
August 6, 2022
in खटाखट स्टोरी, बीकानेर
0

आपणी हथाई न्यूज,आयुक्त गोपाल राम को पद से हटाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी महापौर उपमहापौर पार्षद और भाजपा पदाधिकारियों में आज धरने के तीसरे दिन एक अलग उत्साह नजर आया। धरने के तीसरे दिन शहर के साथ देहात से जुड़े भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का भारी समर्थन मिला।

धरने के तीसरे दिन आयुक्त महापौर विवाद में एक रोचक मोड़ आया जिसमें निगम अधिकारियों कि ग्रुप की चैट का एक स्क्रीनशॉट खूब वायरल हुआ। वायरल स्क्रीनशॉट में आयुक्त गोपाल राम बीकानेर तथा बीकानेर की जनता को बैकवर्ड बता रहे हैं । जिस पर महापौर ने आयुक्त को आड़े हाथों लेते हुए फटकार लगाई। महापौर ने जवाब में लिखा कि जिस शहर ने आपको रोजी-रोटी दी आप उसी शहर के वाशिंदों को बैकवर्ड बता रहे हैं जो आपकी शहर के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद शहर में चर्चाओं का दौर जारी है । जनता आयुक्त के इस कथन का जमकर विरोध और निंदा कर रही है।

धरने के तीसरे दिन भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत धरना स्थल पर पहुंचे और अपने उद्बोधन में राज्य सरकार तथा मंत्री बी डी कल्ला को आड़े हाथों लिया। भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवकिशन मारू ने अपने उद्बोधन में सरकार को गूंगी और बहरी बताया। वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित ने बताया कि किस तरह इस सरकार में अधिकारी विधायकों और मंत्रियों की भी नहीं सुन रहे हैं और मनमाने रवैये से कार्य कर रहे हैं। भाजपा युवा नेता विजय मोहन जोशी ने वर्तमान गहलोत सरकार में फैली अराजकता तथा गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में चर्चा करते हुए अशोक गहलोत को अब तक का सबसे विफल मुख्यमंत्री बताया। उपमहापौर राजेंद्र पवार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय से व्यवस्था में सुधार ले अन्यथा जनता आगामी चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी।

महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने कहा कि सरकार पूर्णतया संवेदनहीन हो गई है एक आर ए एस अधिकारी जो कि पूर्णतया नियम कानून और विधिक प्रावधानों के खिलाफ काम कर रहा है। जिसके खिलाफ दर्जनों मामलों में साक्ष्य मौजूद है और कार्रवाई नहीं होना अत्यंत खेद जनक है। एक आर ए एस अधिकारी इतना प्रभावशील हो गया है कि सरकार इतने बड़े जन आंदोलन के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ।अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन के बारे में बात करते हुए महापौर ने कहा कि संघर्ष जितना बड़ा होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।
धरने के तीसरे दिन वरिष्ठ भाजपा नेता जेपी व्यास समेत कई पदाधिकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समय पर सरकार नींद से नहीं जागती है तो संयुक्त रुप से आमरण अनशन किया जाएगा।

धरने की सबसे रोचक बात यह है कि इस धरने पर पूरी भाजपा एक जाजम पर मौजूद नजर आ रही है वर्तमान भाजपा के साथ-साथ पुराने कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता जो लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं सभी महापौर के इस धरने पर सुबह से लेकर देर रात तक जोश और उत्साह से सभी का मार्गदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
धरना स्थल पर बिश्नोई महासभा से मोखराम धारणिया मोती राम विश्नोई किसान नेता हरिराम कसवां राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय आचार्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत महामंत्री मोहन सुराणा उपमहापौर राजेंद्र पंवार अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष उस्मान गनी एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सोहनलाल सांवरिया महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवक विनोद करोल अजय खत्री धर्मेंद्र महात्मा चंद्र गहलोत मुकेश ओझा जेठमल नाहटा महिला मोर्चा से मधुरिमा प्रोमिला गौतम भारती अरोड़ा सरिता नाहटा इंदर ओझा राजा सेवक वरिष्ठ भाजपा नेता किशन गोदारा महावीर चारण समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement. Scroll to continue reading.
ADVERTISEMENT
Next Post
Bikaner : कल ज्ञानधारा एकेडमी में इतिहास की लगेगी निःशुल्क क्लास ,कवि शेरू दान देंगे हिस्ट्री पर मैराथन लेक्चर

Bikaner : कल ज्ञानधारा एकेडमी में इतिहास की लगेगी निःशुल्क क्लास ,कवि शेरू दान देंगे हिस्ट्री पर मैराथन लेक्चर

देश : धनखड़ की हुई धाकड़ जीत,अब लोकसभा के बाद राज्यसभा की भी कमान एक राजस्थानी के हाथ

देश : धनखड़ की हुई धाकड़ जीत,अब लोकसभा के बाद राज्यसभा की भी कमान एक राजस्थानी के हाथ

वन डे के बाद टी ट्वेंटी सीरीज पर भी टीम इंडिया का कब्जा,पंत-अर्शदीप रहे जीत के हीरो

वन डे के बाद टी ट्वेंटी सीरीज पर भी टीम इंडिया का कब्जा,पंत-अर्शदीप रहे जीत के हीरो

कॉमनवेल्थ गेम्स में इस भारतीय एथलीट की हो रही हर ओर चर्चा,लड्डू गोपाल के साथ तस्वीरों के कारण आई सुर्खियों में

कॉमनवेल्थ गेम्स में इस भारतीय एथलीट की हो रही हर ओर चर्चा,लड्डू गोपाल के साथ तस्वीरों के कारण आई सुर्खियों में

धर्मधारा: कोडमदेसर भैरव मंदिर के पास भक्तों के लिए हो रहा भव्य धर्मशाला का निर्माण

धर्मधारा: कोडमदेसर भैरव मंदिर के पास भक्तों के लिए हो रहा भव्य धर्मशाला का निर्माण

Latest News

Politics : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष आचार्य ने जताया रोष,गायों की मौत पर प्रशासन है लापरवाह

Politics : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष आचार्य ने जताया रोष,गायों की मौत पर प्रशासन है लापरवाह

August 8, 2022
लगातार दूसरे दिन डूंगरगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा,कल हुई थी चार जनों की मौत

लगातार दूसरे दिन डूंगरगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा,कल हुई थी चार जनों की मौत

August 8, 2022
जरा इनकी भी सुनो सरकार… श्रीकोलायत क्षेत्र के हजारों किसान वर्षों से खातेदारी पाने का कर रहे इंतजार

जरा इनकी भी सुनो सरकार… श्रीकोलायत क्षेत्र के हजारों किसान वर्षों से खातेदारी पाने का कर रहे इंतजार

August 8, 2022
कौन बनेगा करोड़पति में श्रुति दिखेगी बिग बी के साथ हॉट सीट पर, क्या है बीकानेर से श्रुति का रिश्ता

कौन बनेगा करोड़पति में श्रुति दिखेगी बिग बी के साथ हॉट सीट पर, क्या है बीकानेर से श्रुति का रिश्ता

August 8, 2022
खाटूश्याम भगदड़ में मृतकों के परिजनों 5 लाख की सहायता, पूर्व सीएम और बिड़ला ने भी जताई संवेदना

खाटूश्याम भगदड़ में मृतकों के परिजनों 5 लाख की सहायता, पूर्व सीएम और बिड़ला ने भी जताई संवेदना

August 8, 2022
Currently Playing
Aapni Hathai

आपणी हथाई बीकानेर की सभ्यता और संस्कृति मनै बीकानेरियत को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है, साथ ही समाचार और समसामयिक विषयों से आपकों रखेंगे अपडेट।

Categories

  • कोरोना अपडेट
  • खटाखट स्टोरी
  • देश-दुनिया
  • धर्म-धारा
  • पॉलिटिकल पाटा
  • बीकानेर
  • मनोरंजन
  • वायरलनामा
  • स्पोर्ट्स

Contact Us

Brahmpuri Chowk, Near Hanuman Temple, Bikaner - 334001 M: 8955387700 Email - aapni.hathai@gmail.com
  • खटाखट स्टोरी
  • पॉलिटिकल पाटा
  • धर्म-धारा
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • वायरलनामा
  • कोरोना अपडेट

© 2022 Aapni Hathai. Site Maintained by - Diggiline

No Result
View All Result
  • खटाखट स्टोरी
  • पॉलिटिकल पाटा
  • धर्म-धारा
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • वायरलनामा
  • कोरोना अपडेट

© 2022 Aapni Hathai. Site Maintained by - Diggiline

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In