बॉलीवुड : रामायण पर कई प्रोजेक्ट्स के बाद बॉलीवुड बनाएगा हॉलीवुड के टक्कर की महाभारत,700 करोड़ की मेगा बजट महाभारत की इनसाइड डिटेल्स पढ़िए

आपणी हथाई न्यूज,बॉलीवुड में इस वक्त रामायण पर बेस्ड कई प्रोजेक्ट्स बन रहे है। निर्देशक ओम राउत की बाहुबली प्रभास और सैफ अली के साथ फ़िल्म “आदिपुरुष” बनकर लगभग तैयार है। निर्देशक नितेश तिवारी और नीरज पांडे भी रामायण पर बेस्ड प्रोजेक्ट पर इन दिनों काम कर रहे है। बॉलीवुड अब रामायण के बाद महाभारत पर भी एक बड़ी भव्य फ़िल्म बनाने की प्लानिंग कर रहा है। 5D तकनीक में बनने वाली महाभारत को निर्माता फिरोज नाडियाडवाला बना रहे है। फिरोज नाडियाडवाला ने हेरा फेरी,वेलकम जैसी अनेक सुपरहिट फिल्में बनाई है। सूत्रों के अनुसार फिरोज महाभारत के प्रोजेक्ट पर लॉकडाउन से काम कर रहे है।

 

 

फिरोज नाडियाडवाला अपनी महाभारत को हॉलीवुड की किसी भी फ़िल्म से बेहतर बनाना चाहते है।फिरोज की कोशिश है कि भारत में बनी महाभारत हॉलीवुड की मार्वल सीरीज,लॉर्ड ऑफ द रिंग्स,हैरी पॉटर जैसी फिल्मों से भी बेहतर लगे। बॉलीवुड में बनने वाली महाभारत का बजट इस वक्त फिरोज नाडियाडवाला ने करीब 700 करोड़ रुपए रखा है। फिरोज पूरी योजना के साथ फ़िल्म की शूटिंग 2025 से शुरू करेंगे।

 

 

फिरोज नाडियाडवाला भारत में बनने वाली महाभारत के लिए अजय देवगन, अक्षय कुमार,रणवीर सिंह, परेश रावल,नाना पाटेकर,अनिल कपूर जैसे दर्जन भर ए लिस्ट स्टार्स को अप्रोच कर रहे है। गौरतलब है कि 60 के दशक में फिरोज के पिता ए जी नाडियाडवाला ने भी प्रदीप कुमार और दारा सिंह को लेकर महाभारत बनाई थी।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

बॉलीवुड : दशकों की नाराजगी भुलाकर अब शाहरुख और सनी देओल करेंगे साथ काम ! आमिर के साथ भी चल रहा सनी देओल का...

आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता सन्नी देओल अपनी आदत के विपरीत इन दिनों मीडिया को...

Sports :सौ स्टूडेंट्स को एक ही जगह योगा-तीरंदाजी-फिटनेस का दिया जाएगा प्रशिक्षण,25 दिन चलेगा यह समर कैम्प

आपणी हथाई न्यूज, नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 15 अप्रैल से 25 दिवसीय समर...

राजस्थान :अब वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थ यात्रा होगी AC कोचेज में, सरकार ने यात्रियों की संख्या और बजट में की बड़ी बढ़ोतरी

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान सरकार वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा कार्यक्रम और सुविधाओं...

Politics : गंगाजल का छिड़काव करना पड़ा इस नेता पर भारी, प्राथमिक सदस्यता से किया निलंबित

आपणी हथाई न्यूज,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज बीजेपी पार्टी के पूर्व विधायक...

More News Updates !

बॉलीवुड : दशकों की नाराजगी भुलाकर अब शाहरुख और सनी देओल करेंगे साथ काम ! आमिर के साथ भी चल रहा सनी देओल का...

आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता सन्नी देओल अपनी आदत के विपरीत इन दिनों मीडिया को...

Sports :सौ स्टूडेंट्स को एक ही जगह योगा-तीरंदाजी-फिटनेस का दिया जाएगा प्रशिक्षण,25 दिन चलेगा यह समर कैम्प

आपणी हथाई न्यूज, नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा 15 अप्रैल से 25 दिवसीय समर...