Bollywood : ऋतिक की ना के बाद अब KGF स्टार बनेगें रावण, रणबीर कपूर दिखेंगे राम के अवतार में

आपणी हथाई न्यूज,आदिपुरुष के बाद बॉलीवुड में रामायण का नया वर्जन बनने जा रहा है। रामायण पर आधारित नई फिल्म को दंगल,छिछोरे जैसी फिल्मों के निर्देशक नितेश तिवारी बना रहे है। नई रामायण को साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन के प्रोड्यूसर पिता अल्लु अरविंद प्रोड्यूस कर रहे है। नितेश तिवारी ने अभिनेता रणबीर कपूर को राम की भूमिका के लिए साइन किया है। रावण के किरदार के लिए पहले सुपरस्टार ऋतिक रोशन को अप्रोच किया गया था,लेकिन शुरुआत में हामी भरने के बाद ऋतिक ने इस प्रोजेक्ट के लिए अब ना कर दी है। नितेश तिवारी अब रावण की भूमिका के लिए KGF स्टार यश को लेना चाहते हैं। यश भी नितेश के हुनर के कायल है, जल्द आधिकारिक घोषणा यश की ओर से हो सकती है। बॉलीवुड के सूत्रों के अनुसार नितेश तिवारी इस फ़िल्म को करीब 500 करोड़ रुपए के बजट में बना रहे है। रणबीर कपूर इन दिनों टी सीरीज की फ़िल्म “एनिमल” की शूटिंग में बिजी हैं। रणबीर की टी सीरीज के साथ ही एक दूजी फ़िल्म “तू झूठी मैं मक्कार” जल्द रिलीज होने वाली है। रणबीर एनिमल और तू झूठी…मैं मक्कार से फ्री होकर रामायण की भूमिका के लिए तैयारी शुरू करेंगे।फ़िल्म के निर्माता नई रामायण को दिवाली 2025 को रिलीज करने की योजना बना रहे है। साउथ सुपरस्टार प्रभाष को लेकर बनी रामायण पर बेस्ड आदिपुरुष फ़िल्म इस साल जून को रिलीज होगी।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Power cut: कल बीकानेर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक, के दौरान...

Bikaner: कमल चंद सिपानी बने बार एसोसिएशन बीकानेर के सभापति, सर्वसम्मति से हुआ निर्वाचन

आपणी हथाई न्यूज,बार एसोसिएशन बीकानेर के चुनाव होने के लगभग 4 माह पश्चात आज...

Bikaner:  अवैध जल कनेक्शन काटने व राजस्व वसूली के लिए जलदाय विभाग चला रहा विशेष अभियान

आपणी हथाई न्यूज,जिले में प्रस्तावित नहरबंदी व ग्रीष्मकाल को देखते हुए जलदाय विभाग ने...

Bikaner: जोशी परिवार द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए बनवाएं गए टीन शेड का हुआ लकार्पण

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के राजकीय जिला अस्पताल में आज मरीजों एवं उनके परिजनों की...

More News Updates !