“पठान” ने तोड़ डाले सब रिकॉर्ड, आमिर खान की दंगल को भी छोड़ा पीछे

शाहरुख खान की फ़िल्म “पठान” ने कल शनिवार को 23 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। शाहरुख की फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी धूम मचा रही है, आज रिलीज होने के बाद आए तीसरे रविवार को भी फ़िल्म पठान 30 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है। शाहरुख खान ने चार साल के बाद फ़िल्मी पर्दे पर लौटने के बाद बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए है। सिर्फ भारत में ही पठान ने 400 करोड़ से ज्यादा का व्यापार कर लिया है। शाहरुख खान की फ़िल्म ने 2016 में आई आमिर खान की फ़िल्म “दंगल” को भी काफी पीछे छोड़ दिया है। दंगल ने भारत मे 387 करोड़ का कलेक्शन किया था। दुनियाभर में किंग खान की फ़िल्म ने 800 करोड़ से भी ज्यादा का धंधा कर लिया है। शाहरुख खान के पास 17 फरवरी तक का समय है,17 फरवरी को युवा स्टार कार्तिक आर्यन की फ़िल्म “शहजादा” रिलीज होगी। अगले 12 दिनों में ट्रेड एक्सपर्ट पठान का भारत में कलेक्शन 500 करोड़ से पार जाने का अनुमान लगा रहे है। अगर पठान भारत में 500 करोड़ का बिजनेस करने में सफल हो गई तो ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी। शाहरुख खान की इसी साल दो और फिल्में “जवान” और “डंकी” रिलीज होने वाली है। “डंकी” को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। ट्रेड एक्सपर्ट पठान की सफलता के बाद “डंकी” से भी और भी बड़ी उम्मीद लगा रहे है क्योंकि राजकुमार हिरानी ने आज तक सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर ही दी है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

बड़ी खबर: पाक की नापाक हिमाकत को भारत ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, पोकरण सहित इन क्षेत्रों में…

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बने विवाद के बीच आज रात...

Bikaner Breaking : अब आई बीकानेर बाजार बंद को लेकर पुख्ता खबर, जारी हुए सरकारी आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान स्कूलों की छुट्टियों...

Bikaner: जिला प्रशासन का बड़ा फैसला आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे सभी कोचिंग संस्थान

आपणी हथाई न्यूज,नागरिक सुरक्षा/आपदा प्रबंध के तहत जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार...

धर्मधारा : विष्णु और गोपाल सहस्त्रनाम निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 18 मई से,पोस्टर का हुआ विमोचन

आपणी हथाई न्यूज,पंडित बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान के तत्वाधान में रधुनाथसर कुंआ स्थित...

बड़ी खबर: भारत-पाक तनाव के बीच बीकानेर में खाली करवाए गए हॉस्टल

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाक तनाव के चलते शिक्षा विभाग द्वारा बीकानेर के सभी हॉस्टल...

More News Updates !