Bikaner news : महेश नवमी पर रक्तदान शिविर का होगा आयोजन ,गौ वंश के लिए भेंट होंगें 100 पंखे

आपणी हथाई न्यूज,इस बार विभिन्न सेवा कार्यों के साथ महेश नवमी पर्व मनाया जाएगा। माहेश्वरी सभा (शहर) अध्यक्ष अनिल झूमर सोनी ने बताया कि रक्तदान शिविर तथा माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा पौध वितरण, हेलमेट वितरण व गौवंश के लिए पंखे भेंट किए जाएंगे। मंत्री पंकज भूतड़ा ने बताया कि 29 मई को महेश नवमी पर्व मनाया जाएगा। इससे पूर्व 28 मई को सुबह नौ बजे जैसलमेर रोड स्थित लक्ष्मी हैरिटेज में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक रघुवीर झंवर ने बताया कि उक्त रक्तदान शिविर में सर्वसमाज के युवक-युवती रक्तदान करके अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। माहेश्वरी युवा संगठन (शहर) के अध्यक्ष विमल चांडक ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रत्येक रक्तदाता को गमले सहित पौधे भेंट किए जाएंगे। शिविर में रक्त संग्रहित पीबीएम एवं कोठारी अस्पताल द्वारा किया जाएगा। यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान अब संडे होगा हेलमेट डे के तहत हेलमेट वितरित कर जागरुकता का संदेश दिया जाएगा। चांडक ने बताया कि लूणकरनसर स्थित श्री बालाजी गौ चिकित्सालय में 100 पंखे भेंट किए जाएंगे।

Latest articles

Bikaner: भारतीय आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय पर मातृ-शक्ति गोष्ठी का हुआ आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,आज दिनांक 23.03.2025 रविवार को विद्यालय प्रांगण में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय...

बॉलीवुड :अपने से आधे उम्र की हीरोइन के साथ काम करने के सवाल पर बोले सलमान,जब हीरोइन को कोई दिक्कत नहीं है तो आपको...

आपणी हथाई न्यूज, सुपर स्टार सलमान खान की नई रिलीज होने वाली फ़िल्म "सिकंदर...

Bikaner: तेलीवाड़ा सर्राफा समिति की नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर तेलीवाड़ा सर्राफा समिति का कार्यकारणी का गठन किया गया है, जिसमें...

Bikaner : शोभासर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हेड वर्क्स का अवलोकन, थाना प्रभारियों को चाक चौबंद के निर्देश

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने शनिवार...

More News Updates !