Bikaner: पुलिस गिरफ्त में आया निगम का नटवरलाल, नौकरी का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए

आपणी हथाई न्यूड,बीकानेर नगर निगम में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले निगम के नटवर लाल को निगम आयुक्त ने आदेश जारी कर निलंबित कर दिया। निगम के नटवर लाल को तीन लोगों से नौकरी का झांसा देकर 12 लाख रुपए ठगने के मामले में झुंझुनू पुलिस ने 18 मई को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें बीकानेर निगम के सफाई कर्मचारी जितेंद्र नैयर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। परिवादी का कहना है कि नैयर ने बीकानेर नगर निगम में नौकरी लगाने का झांसा देकर अमित, सचिन और सुभाष मेघवाल से 12 लाख रुपए ले लिए,लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।

बीकानेर में भी कई लोगों को बनाया है शिकार

निगम के नटवरलाल ने बीकानेर में भी लगभग एज दर्जन से अधिक लोगों को नौकरी देने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया है। जानकारी के अनुसार बीकानेर के कई लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले सफाई कर्मचारी जितेंद्र ठगी के खेल का बड़ा खिलाड़ी है और उसने नौकरी लगाने का झांसा देकर
आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों से लाखों रुपए का चूना लगा चुका है।

बड़ा सवाल यह है कि बीकानेर नगर निगम में एक सफाई कर्मचारी लंबे समय से लोगों के साथ नौकरी का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए हड़पता रहा लेकिन किसी को कानों कान खबर नहीं लगी। निगम का नटवरलाल बड़े नेताओं, प्रभावशाली व्यक्तियों और अधिकारियों का नाम लेकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी कर चुका है। जल्द ही इस मामले को लेकर कई नए खुलासे होने की भी संभावनाएं हैं।

Latest articles

Bikaner. : नाल में फिर हमलें की साजिश ! राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में ब्लैक आउट

आपणी हथाई न्यूज, अब से कुछ देर पहले बीकानेर के नाल डिफेंस क्षेत्र में...

बड़ी खबर: जिला मजिस्ट्रेट ने लागू किए बीकानेर जिले के संपूर्ण नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न प्रतिबंध

आपणी हथाई न्यूज, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने भारतीय नागरिक...

Power cut: कल बीकानेर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के...

बड़ी खबर: भारत-पाक विवाद के बीच राज्य सरकार का बड़ा फैसला, सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश किए रद्द

आपणी हथाई न्यूज,भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान सरकार ने बड़ा...

Sports: भारत-पाक विवाद के बीच आईपीएल को लेकर आई यह बड़ी खबर

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के दौरान आईपीएल...

More News Updates !