देश : दीदी को बिग बी का आमंत्रण,आज जाएंगी जलसा,मनेगा रक्षाबंधन

आपणी हथाई न्यूज,महानायक अमिताभ बच्चन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके मुम्बई दौरे के दौरान अपने घर “जलसा” आने का निमंत्रण दिया था,जिसे दीदी ममता बनर्जी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया था। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुम्बई के तीन दिनों के दौरे पर आज 30 अगस्त से रहेगी। ममता बनर्जी अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ विपक्षी दलों के नए गठबंधन INDIA की तीसरी मीटिंग में हिस्सा लेने आज रक्षाबंधन के दिन मुम्बई पहुंचेगी।

 

 

बिग बी के आमंत्रण पर आज ममता बनर्जी उनके मुम्बई में निजी निवास जलसा जाएंगी। खबर मिल रही है कि आज दीदी बिग बी को रक्षाबंधन के दिन राखी भी बांधेगी। सनद रहे बिग बी और उनकी पत्नी जया बच्चन का ममता बनर्जी से घनिष्ठ संबंध रहा है। दीदी बिग बी को भारत रत्न देने की मांग अनेक बार कर चुकी है।

 

 

 

जया बच्चन भी ममता बनर्जी की पार्टी के लिए चुनाव कैम्पेन तक कर चुकी है। सनद रहे बिग बी का बंगाल से गहरा नाता पिछले 5 दशकों से भी ज्यादा समय से है। एक्टर बनने से पूर्व अमिताभ बच्चन कोलकाता में ही नौकरी किया करते थे। बिग बी की पत्नी जया भादुड़ी(बच्चन) भी बंगाल से ही ताल्लुक रखती है। बंगाल की आम जनता बिग बी को जमाई बाबू कहकर संबोधित करती है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Bikaner: उद्यमियों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने...

More News Updates !

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...