Bollywood : गूगल के डूडल पर श्रीदेवी को जन्मदिन की श्रद्धाजंलि, श्री देवी से जुड़े ये किस्से आपकों भी जान लेने चाहिए

आपणी हथाई न्यूज,आज हिंदी फिल्मों की फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का 60वां जन्मदिन है। श्रीदेवी को गूगल ने आज अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी है। आज गूगल सर्च इंजन के “डूडल” में श्रीदेवी की छवि नजर आ रही है। श्रीदेवी की यह छवि उनकी सुपरहिट फिल्म चाँदनी से ली गई है। चाँदनी को यश चोपड़ा जैसे दिग्गज निर्देशक ने बनाया था। गूगल के डूडल छवि में श्रीदेवी अभिनीत गीत “मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां…” दिखाई दे रहा है।

श्रीदेवी का साल 2018 में 55 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया था। श्रीदेवी के पति मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर है। श्रीदेवी की दो बेटियां है। जाह्नवी और खुशी कपूर। जाह्नवी इन दिनों बॉलीवुड में खासी सक्रिय है और अपनी अलग पहचान बनाने में लगी है।

श्रीदेवी के बारे में कुछ बातें बड़ी अलग और अजीब रूप से बॉलीवुड के गलियारों में कही जाती है। श्रीदेवी कभी भी अकेली ट्रेवल नही करती थी। श्रीदेवी मीडिया से बात करने से बहुत ज्यादा कतराती थी। श्रीदेवी की जब तक शादी नही हुई तब तक उनके काम और पैसे की बात उनकी माँ ही किया करती थी। फिल्मी डायलॉग डिलेवरी से इतर श्रीदेवी बहुत कम बातचीत किया करती थी। श्रीदेवी को अस्सी-नब्बे के दशक में लेडी अमिताभ बच्चन कहा जाता था। श्रीदेवी वो पहली बॉलीवुड हीरोइन थी जिसे एक फ़िल्म के लिए 10 लाख रुपए की फीस मिली थी। ये फीस तब श्रीदेवी के ही पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी की माँ को फ़िल्म मिस्टर इंडिया के लिए दी थी।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Bikaner Crime : हथियारबंद लुटेरों ने बीकानेर में दिया लूट की वारदातों को अंजाम, पुलिस के हाथ खाली..

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के लूणकरनसर तहसील और छतरगढ़ तहसील में अज्ञात हथियार...

Bikaner : माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान की युवा प्रकोष्ठ इकाई का गठन, विष्णु तंवर व किशन गहलोत बने अध्यक्ष

आपणी हथाई न्यूज, माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी के नेतृत्व...

Bikaner: विप्र फाउंडेशन द्वारा बीकानेर में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ आयोजित, युवाओं मे दिखा जोश

आपणी हथाई न्यूज,दिनांक 18 मई 2025 को विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी, बीकानेर द्वारा एक...

Bikaner: बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव हुए सम्पन्न, कुशाल सिंह मेड़तिया बने अध्यक्ष

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव आज अंबेडकर भवन में संपन्न हुए। आज...

Power cut: कल बीकानेर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के...

More News Updates !