बॉलीवुड:आदिपुरुष के हादसे के बाद भी राम फिर नजर आएंगे बड़े पर्दे पर,IIT से पढ़े निर्देशक तिवारी बनाएंगे रणबीर और यश के साथ रामायण

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड आदिपुरुष जैसा हादसा रचने के बाद भी रामायण की कहानी से मोह नही छुड़ा पा रहा है। आदिपुरुष के बाद अब आईआईटी से पढ़े निष्णात निर्देशक नितेश तिवारी रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने की योजना लंबे समय से बना रहे है। नितेश तिवारी ने दंगल और छिछोरे जैसी सुपरहिट फिल्में बनाई है। तिवारी की फ़िल्म में केजीएफ स्टार यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। राम की मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर को कास्ट किया गया है। फ़िल्म से जुड़ी लेटेस्ट डेवलेवमेंट यह है कि हाल ही में नितेश तिवारी ने केजीएफ स्टार यश के कुछ लुक टेस्ट रावण के रोल के लिए कराए है। फ़िल्म में सीता,लक्ष्मण और हनुमान के रोल के लिए कलाकारों का चयन होना बाकी है। नितेश तिवारी बिल्कुल भी जल्दी में नही है। तिवारी अपने हर प्रोजेक्ट के लिए खासा समय लेते है। फ़िल्म की कास्टिंग, लोकेशन और म्यूजिक सिटिंग के लिए तिवारी कम से कम एक साल का समय और लेंगे,मतलब तिवारी की रामायण फ्लोर पर अगले साल के अंत तक ही जा पाएगी और सम्भव है कि दर्शक रणबीर कपूर को राम और यश को रावण की भूमिका में साल 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में देख सकेंगे।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Bikaner: उद्यमियों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने...

More News Updates !

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...