देश: मोदी विदेश से दिल्ली की बजाय सीधे इसरो सेंटर पहुंचे और ये तीन घोषणाएं कर दी,कांग्रेस ने नई घोषणा पर जताई आपत्ति

आपणी हथाई न्यूज,कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलसुबह ही सीधे ग्रीस से बेंगलुरु पहुंच गए। पीएम मोदी का प्लेन बेंगलुरु की जमीन पर सुबह 6 बजे से पहले ही पहुंच गया।इतनी सुबह पीएम के आने की खबर से इसरो मुख्यालय में सभी वैज्ञानिक और स्टाफ के लोग सुबह 4 बजे से ही जमा होने शुरू हो गए। पीएम मोदी ने इसरो मुख्यालय में करीब 45 मिनट तक अपना सम्बोधन दिया। मोदी अपने भाषण के दौरान कई बार भावुक हो गए और रुंधे गले से कहा कि अफ्रीका और ग्रीस के दौरे पर भी उनका मन चंद्रयान 3 पर ही लगा हुआ था। मोदी ने वैज्ञानिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं तो आप सबके दर्शन करने आया हूँ,आप सभी को सल्यूट करता हूँ।

मोदी ने इसरो सेंटर में तीन बड़ी घोषणाएं की। मोदी ने कहा कि निकट भविष्य में 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। जिस जगह पर भारत के चंद्रयान 3 ने चंद्रमा पर लैंड किया उस जगह को मोदी ने शिवशक्ति नाम दिया। मोदी ने कहा कि चंद्रयान 2 के लैंडिंग पॉइंट को आगे से तिरंगा पॉइंट के नाम से जाना जाएगा। इस बीच मोदी द्वारा शिवशक्ति नाम दिए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि मोदी भारत में सड़कों और शहरों के नाम तो बदल ही रहे है और अब तो चाँद पर भी अपने मन का नाम दे रहे है। अल्वी ने कहा कि क्या मोदी चाँद के मालिक बन गए है?
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Bikaner : बीकानेर में आज भी रहेगा ब्लैक आउट ! फ्लाइट संचालन पर अब भी रोक

आपणी हथाई न्यूज, बीते 24 घण्टों में भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव...

Weather: मौसम विभाग का पूर्वानुमान आगामी दिनों में हो सकती है बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन...

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

More News Updates !