पॉलिटिक्स: भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गदर ने कैलाश मेघवाल के बयान को बताया निंदनीय

आपणी हथाई न्यूज़,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक कैलाश मेघवाल द्वारा बीकानेर सांसद और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल पर की गई टिप्पणी की घोर निंदा करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आरोप लगाया है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल एक प्रयोजित राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बयान बाजी कर रहे हैं। जो अशोभनीय व निंदनीय है।इसकी हम सब लोग कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सालों के राजनीतिक सफर में हर वर्ग की बढ़-चढ़कर मदद की है। हर वर्ग से उनके जुड़ाव के कारण वह लगातार बीकानेर क्षेत्र से सांसद चुने जाते रहे हैं। उनकी ईमानदार व कर्मठ कार्यकर्ता की छवि को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें बार बार उच्च पदों का दायित्व सौंपा है। इस बात को राजनीति क्षेत्र में उनसे दुर्भावना रखने वाले वाले नेता पचा नहीं पा रहे। इसके चलते अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं। भारत के पूर्व राष्ट्रपति व मिसाइल मेन एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी पुस्तक ‘अ मेनिफेस्टो फॉर चेंज’ में लिखा है की देश के सभी सांसद मेघवाल जी ही जैसे होने चाहिए। मिसाइल मेन एपीजे अब्दुल कलाम ने अपनी पुस्तक में अर्जुन राम मेघवाल जी की कार्यशैली की सराहना की हैं। ऐसे अर्जुन राम जी मेघवाल पर इस तरह के घटिया आरोप लगाने वाले नेता एक तरह से पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की सराहना पर प्रश्नचिंह लगा रहे हैं,जो घोर निंदनीय है।

Latest articles

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Bikaner: उद्यमियों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने...

More News Updates !

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...