बॉलीवुड:आमिर और सन्नी देओल करेंगे एक ही फ़िल्म में काम,अतीत में रहा है दोनों के बीच तगड़ा कम्पीटिशन

आपणी हथाई न्यूज,एक्टर सन्नी देओल ग़दर 2 की बम्पर सक्सेस के बाद नए प्रोजेक्ट्स साइन करने के प्रोसेस में लगे हुए है। सन्नी देओल जल्द ही आमिर खान के साथ एक ही फ़िल्म में काम करेंगे। फ़िल्म का निर्देशन राज कुमार संतोषी करेंगे। राजकुमार संतोषी ने घायल,घातक,दामिनी जैसी कल्ट ब्लॉकबस्टर बनाई है। आमिर ने राजकुमार संतोषी को दो फिल्मों के निर्देशन के लिए साइन किया है।

आमिर स्वयं संतोषी के निर्देशन में एक फ़िल्म में काम करेंगे जो अगले साल 2024 के क्रिसमस में रिलीज होगी। आमिर की दूसरी फिल्म जो राजकुमार संतोषी बनाएंगे उसमें एक्टर सन्नी देओल होंगे और आमिर सिर्फ फ़िल्म के निर्माता होंगे।
अतीत में आमिर और सन्नी के बीच बॉक्स ऑफिस पर कई बार क्लैश हुआ है और हर बार दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज होने के बाद भी सुपरहिट हुई है।

आमिर की लगान और ग़दर वन 2001 में एक ही दिन रिलीज़ हुई थी। आमिर की दिल और सन्नी की घायल भी 1990 में आमने सामने टकराई थी और 1996 में आमिर की राजा हिंदुस्तानी और सन्नी देओल की घातक भी एक ही दिन रिलीज हुई थी। सन्नी देओल की फ़िल्म पहले शुरू हो सकती है और आमिर की फ़िल्म बाद में शुरू होगी,दोनों का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Bikaner : बीकानेर में आज भी रहेगा ब्लैक आउट ! फ्लाइट संचालन पर अब भी रोक

आपणी हथाई न्यूज, बीते 24 घण्टों में भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव...

Weather: मौसम विभाग का पूर्वानुमान आगामी दिनों में हो सकती है बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन...

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

More News Updates !