बॉलीवुड: कल रिलीज होगी किंग खान की ‘जवान’,तोड़ सकती है पठान और ग़दर 2 के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

आपणी हथाई न्यूज,कल 7 सितंबर को जन्माष्ठमी के हॉलिडे के अवसर पर शाहरुख खान की नई फिल्म “जवान” रिलीज होने जा रही है। गुरुवार से लेकर रविवार तक जवान को चार दिनों का लंबा वीकेंड मिलेगा। जवान को लेकर बॉलीवुड से लेकर साउथ के मार्केट तक जबरदस्त बज्ज बनी हुई है। तमिलनाडु में तो जवान के शोज सुबह 5 बजे से शुरू होने वाले है और सुबह 5 बजे के शोज भी हाउसफुल है।

 

 

शाहरुख की जवान उनकी ही फ़िल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ सर्वकालिक बिगेस्ट ओपनिंग लेने वाली फ़िल्म बन सकती है। जवान ग़दर 2 का अब तक का बिजनेस अपने पहले ही वीक में ही कर सकती है। शाहरुख खान की पठान ने इसी साल रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ का बिजनेस किया था। जवान के लिए कहा जा रहा है कि पहले ही दिन जवान 70 से 80 करोड़ का बिजनेस सिर्फ भारत में कर सकती है। जवान हिंदी के अलावा तमिल,तेलगु सहित अनेक भाषाओं में वर्ल्ड वाइड रिलीज हो रही है। पूरी दुनिया मे जवान का कलेक्शन 100 करोड़ के पार जा सकता है। वीकेंड के चार दिनों में ही जवान का बिजनेस 400 करोड़ के पार जा सकता है और पूरे वीक में जवान 650 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय कर सकती है, जो ग़दर 2 के अब तक के बिजनेस से अधिक होगा। शाहरुख खान की पिछली फिल्म पठान ने 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था और जवान तो पठान से भी 200 से 300 करोड़ ज्यादा का धंधा कर सकती है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Bikaner: उद्यमियों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने...

More News Updates !

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...