धर्मधारा : गणेश चतुर्थी कल, आदिगणेश मंदिर प्रांगण में पंचकुंडीय महायज्ञ शुरू

आपणी हथाई न्यूज,दाऊजी रोड स्थित श्रीआदि गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर दो दिवसीय पंचकुण्डीय महायज्ञ विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गया। विश्व कल्याणार्थ व राज्य में सुख शांति, समृद्धि के लिए किए जा रहे इस पंचकुण्डीय महायज्ञ में पंडित राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी जा रही है।

 

आयोजन से जुड़े मदनगोपाल व्यास ने बताया कि प्रात: 8 बजे प्रारंभ हुए यज्ञ में यजमान नंदन जोशी,मुकुल व्यास,नमामी शंकर आचार्य,मनोज श्रीमाली व हिमांशु गहलोत ने सपत्नीक आहूतियां दीं।दिनभर चले इस महायज्ञ में 1008 मंत्रोचारण के साथ आहूतियां दी गई। व्यास ने बताया कि मंगलवार को गणेश चतुर्थी के दिन प्रात: 4 बजे गजानंद के दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केशर, मानसरोवर से लाए जल से अभिषेक किया जायेगा।

 

अभिषेक पं. विजय श्रीमाली, सुनील व्यास व जितेन्द्र श्रीमाली मंत्रोंच्चारण के साथ संपन्न करायेंगे। इसके बाद विशेष श्रृंगार कर महाआरती की जायेगी। दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव आरती की जायेगी, जिसमें गणपति के 2101 किलो का प्रसाद व 1151 किलो के फलों का भोग लगाया जायेगा। इसके बाद यज्ञ की पूर्णाहूति में श्रद्धालु आहूतियां देंगे। सायंकाल जागरण का आयोजन होगा।

 

 

इसमें राजेन्द्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, रामसा व्यास सहित अनेक कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर को विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। भक्त मंडल के खेमचंद सोनी, गोपाल रंगा, किशन व्यास, दीपक पारीक, श्याम सुंदर सांखी,जुगल,रवि कल्ला, नरेश आचार्य,नितेश बिन्नानी,नूतनव्यास,अशोकउपाध्याय,हर्षितबिस्सा,प्रियांशु,फणींद्र,युवराज जोशी,वन्दे पुरोहित आदि सेवा कार्यों में जुटे हैं।

Latest articles

राजस्थान जॉब : परसों चपरासी भर्ती आवेदन की अंतिम तारीख, युवाओं ने इस वजह से आवेदन तिथि आगे बढ़ाने की मांग

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की हालिया वर्षो की सबसे बड़ी भर्ती चतुर्थ श्रेणी भर्ती...

Bikaner: चाइनीज मांझा सहित इन मांझो को लेकर  जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...

Bikaner : भुजिया बाजार डिस्पेंसरी में विधायक व्यास की अध्यक्षता में RMRS की बैठक आयोजित, जल्द होंगें विकास के कार्य

आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार को विधायक बीकानेर (पश्चिम)  जेठानन्द व्यास की अध्यक्षता में शहरी...

Bikaner: देशनोक सड़क हादसा संघर्ष समिति ने सोमवार को बीकानेर बंद करने का किया आह्वान

आपणी हथाई न्यूज, देशनोक सड़क हादसा संघर्ष समिति द्वारा बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय के...

More News Updates !

राजस्थान जॉब : परसों चपरासी भर्ती आवेदन की अंतिम तारीख, युवाओं ने इस वजह से आवेदन तिथि आगे बढ़ाने की मांग

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की हालिया वर्षो की सबसे बड़ी भर्ती चतुर्थ श्रेणी भर्ती...

Bikaner: चाइनीज मांझा सहित इन मांझो को लेकर  जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश, उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...