
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दौरा प्रस्तावित है। गहलोत करीब 2 बजे बीकानेर आएंगे लेकिन गहलोत के बीकानेर आने को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सभी तैयारियां कर रखी है। जिला पुलिस प्रशासन को अब ये डर सता रहा है कि बीजेपी नेताओं द्वारा सीएम के इस दौरे पर कोई नेता कार्यकर्ता गहलोत का विरोध कर उन्हें काले झंडे न दिखा दे इसी लिहाज से पुलिस ने सख्ती बरतते हुए भाजयुमो नेता वेद व्यास के पीछे भी सुबह से पुलिस लगा रखी है।
देखें वीडियो


वेद व्यास ने आपणी हथाई से बातचीत में बताया कि सुबह से ही पुलिस कर्मी उनके पीछे लगे हुए है। उन्हें अपनी दिनचर्या के कामों में भी अड़चन पैदा हो रही हैं। लगातार पुलिस मेरे साथ अलग अलग ठिकानों पर पहुंच रही है जबकि बात अगर गहलोत के विरोध की है तो पूरा राजस्थान गहलोत के विरोध में है और उन पर नजर रखने या पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस कम पड़ जाएगी।