Rajasthan : मंदिर के पुजारी की गला रेत कर हुई हत्या,घटना से इलाके में सनसनी

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान की राजधानी जयपुर में फिर बड़ी वारदात हुई है। यह मंदिर में एक पुजारी की हत्या कर दी हुई है। देर रात गला काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस हत्याकांड के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पुजारी उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। ऐसे पुलिस शव को परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश भेजने की तैयारी कर रही है। जयपुर की बनीपार्क थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गला रेत कर हत्या कर दी
जानकारी के अनुसार सुशील कुमार ठाकुर मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह जयपुर में सैशन कोर्ट और कलेक्टर ऑफिस के बीच में स्थित कलेक्ट्री सर्किल पर बने मंदिर की देखभाल करने के साथ ही पूजा-अनुष्ठान भी कराता था। कल रात सुशील ठाकुर की कुछ लोगों ने गला रेत दिया। फर्श पर खून ही खून फैला हुआ था। देर रात कुछ लोगों ने उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी मौत हो गई।

मौत से पहले दिया था युवक ने बयान
बताया जा रहा है कि उसने पुलिस को पर्चा बयान दिया है। युवक के स्टेटमेंट के आधार पर ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसकी मौत के जिम्मेदार कौन लोग है उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आपसी रंजिश का केस हो सकता है। इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

लूटपाट का एंगल भी तलाश किया जा रहा
मंदिर से या सुशील से कुछ लूटपाट हुई है या नहीं इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है। सुशील के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। शहर के बीचों बीच इस तरह की घटना होने के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Latest articles

बड़ी खबर : भारत-पाक विवाद के बीच पीएम मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

आपणी हथाई न्यूज, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के...

बड़ी खबर: सेना का बड़ा बयान “विनय ना माने जलधि जड़, गए तीन दिन बीत,बोले राम सकोप तब भय बिन होय न प्रीत

आपणी हथाई न्यूज,भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय...

Sports Breaking : अटकलों पर लगा विराम ! रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने लिया संन्यास

आपणी हथाई न्यूज, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट...

पॉलिटिक्स: भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष चौहान ने की नई कार्यकारणी की घोषणा।

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय जनता पार्टी, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार...

बीकानेर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित मदान मार्केट...

More News Updates !