बॉलीवुड: देओल फैमली के लिए साल 2023 रहा यादगार,आमिर के बाद अब सन्नी देओल करेंगे सलमान के साथ काम

आपणी हथाई न्यूज,सन्नी देओल, बॉबी देओल और दोनों के पिता धर्मेंद्र की फिल्में इस साल सुपरहिट हुई है। सन्नी देओल की ग़दर 2 ब्लॉकबस्टर रही तो बॉबी की एनिमल ने भी बॉक्स ऑफिस पर सिक्कों की बरसात कर दी। दोनों के पिता धर्मेंद्र की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी सुपरहिट रही थी। तीनो देओल इन दिनों बेहद बिजी है। सन्नी देओल इन दिनों एक फ़िल्म “सफर” की शूटिंग कर रहे है।

सफर में सन्नी देओल के साथ सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आएंगे,सफर में सलमान खान की मेहमान भूमिका होगी। गौरतलब है कि सलमान खान और देओल परिवार के बीच घनिष्ठ संबंध है।सलमान खान ने सोशल मीडिया पर ग़दर 2 का खूब प्रचार भी किया था। सलमान सन्नी के बेटे करण की शादी में भी गए थे। सलमान खान और सन्नी देओल दो दशक पूर्व जीत जैसी सुपरहिट फिल्म साथ मे कर चुके है। धर्मेंद्र भी सलमान खान के साथ फ़िल्म “प्यार किया तो डरना क्या” में नजर आ चुके है।

सन्नी देओल यूं भी आमिर खान की प्रोडक्शन में एक फ़िल्म कर रहे है। सन्नी देओल के ग़दर 2 की सक्सेस के बाद शाहरुख खान से रिश्ते भी सुधर गए है। शाहरुख खान और सन्नी ने यश चोपड़ा की डर में एक साथ काम किया था। सन्नी देओल आमिर के बाद सलमान खान के साथ काम करने जा रहे है, क्या सन्नी खान सुपरस्टार्स की तिकड़ी के शाहरुख खान के साथ भी जल्द काम करेंगे…?इस खबर के लिए फिलहाल निकट भविष्य का इंतजार करना होगा। मनोज रतन व्यास

Latest articles

Bikaner Crime : हथियारबंद लुटेरों ने बीकानेर में दिया लूट की वारदातों को अंजाम, पुलिस के हाथ खाली..

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें के लूणकरनसर तहसील और छतरगढ़ तहसील में अज्ञात हथियार...

Bikaner : माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान की युवा प्रकोष्ठ इकाई का गठन, विष्णु तंवर व किशन गहलोत बने अध्यक्ष

आपणी हथाई न्यूज, माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी के नेतृत्व...

Bikaner: विप्र फाउंडेशन द्वारा बीकानेर में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ आयोजित, युवाओं मे दिखा जोश

आपणी हथाई न्यूज,दिनांक 18 मई 2025 को विप्र फाउंडेशन जोन-1 बी, बीकानेर द्वारा एक...

Bikaner: बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव हुए सम्पन्न, कुशाल सिंह मेड़तिया बने अध्यक्ष

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव आज अंबेडकर भवन में संपन्न हुए। आज...

Power cut: कल बीकानेर के इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के...

More News Updates !