बॉलीवुड:एनिमल की सुपर सक्सेस के बाद रणबीर कपूर के हाथ लगी इस बड़े निर्देशक की फ़िल्म,साथ में दिखेंगी पत्नी आलिया भट्ट भी

आपणी हथाई न्यूज,आज तमाम अटकलों को विराम देते हुए निष्णात फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने अपने अगले प्रोजेक्ट की सार्वजनिक घोषणा कर दी है। संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म का नाम होगा “लव एंड वॉर”। भंसाली की इस मेगा बजट की फ़िल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे स्टार्स नजर आएंगे। रणबीर कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च संजय लीला भंसाली ने ही फ़िल्म “सांवरिया” से किया था। रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट भी भंसाली के साथ गंगूबाई की भूमिका कर चुकी है।

संजय लीला भंसाली पहले बैजू बावरा बनाने वाले थे,लेकिन बजट ज्यादा होने के कारण रणवीर सिंह के साथ उस फिल्म को फिलहाल होल्ड पर रख दिया है। संजय शाहरुख खान के साथ रोमांटिक फिल्म “इंशाअल्लाह” भी बनाना चाह रहे थे,लेकिन शाहरुख खान इन दिनों एक्शन फिल्म ही करना चाहते है, इसलिए इंशाअल्लाह भी ठंडे बस्ते में चली गई। अब संजय भंसाली ने नई कहानी के साथ रणबीर कपूर के साथ फ़िल्म का ऐलान कर दिया है। संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर अगले साल 2025 को क्रिसमस पर रिलीज होगी। रणबीर कपूर की किस्मत उन पर इन दिनों खासी मेहरबान है। एनिमल की सुपर सक्सेस के बाद रणबीर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे। रणबीर के पास राज कुमार हिरानी,करण जौहर की भी फिल्में है और अब संजय लीला भंसाली की भी फ़िल्म मिल गई है। रणबीर कपूर की सुपरस्टारडम आने वाले समय मे और बढ़ेगी,इतना तो तय है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Bikaner crime: लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थ पर बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर...

Weather: बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के इन क्षेत्रों में आज हो सकती है मेघगर्जन के साथ बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर,...

Bikaner : पूगल क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु को किया नष्ट

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की पूगल तहसील के करणीसर भाटियान गांव के धोरों...

Politics : बीकानेर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के बंगलानगर मंडल और सुजानदेसर मंडल कार्यकारिणी की हुई घोषणा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार बीकानेर...

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

More News Updates !