धर्मधारा: रांका ट्रस्ट करेगा 1100 राम मंदिर मॉडल व 11 हजार दीपक का वितरण, श्रीमद्भागवत कथा में हुआ शुभारम्भ

आपणी हथाई न्यूज़, रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 1100 राम मंदिर मॉडल का वितरण शुभारम्भ श्रीमद्भागवत कथा के दौरान किया गया। खैरपुर भवन में पूज्य श्रीधनंजय कृष्ण जी महाराज हरिद्वार वाले द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने कहा कि 500 वर्षों बाद यह शुभ घड़ी आई है कि हम राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला विराजित होंगे और पूरा देश दीवाली मनाएगा। इस शुभ अवसर को और भी उत्साह के साथ मनाने का संदेश देते हुए रांका ट्रस्ट द्वारा 1100 राम मंदिर मॉडल व 11 हजार दीपक का वितरण किया जाएगा। भाजपा नेता महावीर रांका ने जन-जन से 22 जनवरी 2024 को घरों में दीपमाला करने, घरों को सजाने का आह्वान किया है। रांका ने बताया कि इस वर्ष की पहली दीवाली 22 जनवरी को होगी तथा इसे भव्य और उत्साह से मनाना चाहिए। इस दौरान युधिष्ठरसिंह भाटी, शंभु गहलोत, तेजाराम राव, आदर्श शर्मा, लक्की पंवार, गौरीशंकर देवड़ा, नरेन्द्र चंचल, अजीत चारण, सुरेन्द्र, देशनोक करणी माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बादलसिंह, शंकर सिंह राजपुरोहित, पंकज रांका, युवराज सिंह भाटी, रूपसिंह सांखला, झंवरलाल गहलोत, जितेन्द्र आचार्य, चंद्रशेखर व्यास, भवानीशंकर जोशी, राधेश्याम राठी, रामधन डागा आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

Power cut: कल बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छंटाई आदि के लिए, जो अत्यावश्यक है, के...

Bikaner: डूंगर कॉलेज में आयोजित होने वाली इस प्रायोगिक परीक्षा का टाइम टेबल हुआ जारी

आपणी हथाई न्यूज,राजकीय डूँगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि बीकानेर...

Bikaner:एडीएम सिटी के निर्देश स्कूलों से 100 मीटर की दूरी तक नशा ना बिके, पुलिस करे कार्रवाई

आपणी हथाई न्यूज,नार्को कॉर्डिनेशन समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी...

Bikaner: एमएस कॉलेज को मिली बड़ी सौगात, सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी में छात्राएं कर सकेगी अध्ययन

आपणी हथाई न्यूज,बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के बिंदु संख्या 30 के अनुसार प्रदेश के...

More News Updates !