देश: सोनिया गांधी के बाद खड़गे भी लोकसभा चुनाव नही लड़ने के पक्ष में,चार पूर्व कांग्रेसी सीएम भी नही लड़ेंगें चुनाव

आपणी हथाई न्यूज,लोकसभा चुनाव की अधिसूचना अगले 7 दिनों के भीतर कभी भी जारी होने की पूरी संभावना है। इस बीच सभी सियासी दल टिकट बंटवारे के लिए लगातार मंथन कर रहे है।भाजपा और कांग्रेस एक-एक सूची अब तक जारी भी कर चुकी है। ममता बनर्जी ने भी बंगाल की सभी लोकसभा सीटों(42) के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए है।

इस बीच कांग्रेस पार्टी के लिए उनके ही कद्दावर नेता बड़ी परेशानी का सबब बन गए है। कांग्रेस पार्टी के चार वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव लड़ने की मनाही कर चुके है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, एमपी के ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकसभा चुनाव नही लड़ेंगे। चारों वरिष्ठ नेताओं ने अपने निर्णय के बारे पार्टी आलाकमान को अवगत करा दिया है।इन चार मुख्यमंत्री के अलावा राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी लोकसभा चुनाव लड़ने के मूड में नही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्वयं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी लोकसभा चुनाव नही लड़ना चाहते है। खड़गे 2019 में कर्नाटक की गुलबर्गा सीट से लोकसभा चुनाव हार गए थे। खड़गे फिलहाल राज्यसभा सांसद है, उनके कार्यकाल के 4 साल बाकी है। खड़गे गुलबर्गा सीट से अपने दामाद राधाकृष्ण को चुनाव लड़वाना चाहते है। खड़गे का कहना है वह निजी चुनाव से ज्यादा पार्टी के कैंपेन पर पूरा फोकस करना चाहते है। खड़गे समेत कांग्रेस के 6 बड़े कांग्रेसी नेता अब तक लोकसभा चुनाव नही लड़ने का मन बना चुके है। भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के चुनाव न लड़ने के फैसले को चुनावी मुद्दा बनाएगी,इतना तय है। इन 6 बड़े नेताओं के अलावा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी भी स्वास्थ्य कारणों से इस बार राय बरेली से चुनाव नही लड़ेगी,सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद बन चुकी है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश प्रत्याहारित

आपणी हथाई न्यूज,शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश तुरंत प्रभाव से...

बीकानेर : MGSU ने जारी की स्थगित हुई परीक्षाओं की नवीन तिथि,कल से अपलोड होंगें प्रवेश पत्र

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को लेकर 9 मई...

Bikaner: विधायक की प्रेरणा से BKESL ने जिला अस्पताल को भेंट किया डीजी सेट

आपणी हथाई न्यूज,एसडीएम राजकीय जिला अस्पताल को विधायक श्री जेठानन्द व्यास की प्रेरणा पर...

बड़ी खबर: अब बीकानेर में नहीं होगा ब्लैकआउट, बाजार भी खुलेंगे लकिन….

आपणी हथाई न्यूज,भारत पाक तनाव के बीच सीज फायर के बाद अब स्थिति सामान्य...

बड़ी खबर : भारत-पाक विवाद के बीच पीएम मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

आपणी हथाई न्यूज, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के...

More News Updates !