पॉलिटिक्स: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में सियासत गरमाई, कांग्रेस को आज लग सकता है बड़ा झटका - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Home राजस्थान पॉलिटिक्स: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में सियासत गरमाई, कांग्रेस को आज लग सकता है बड़ा झटका

पॉलिटिक्स: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में सियासत गरमाई, कांग्रेस को आज लग सकता है बड़ा झटका

पॉलिटिक्स: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में सियासत गरमाई, कांग्रेस को आज लग सकता है बड़ा झटका

आपणी हथाई न्यूज़,लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान की राजनीति में दल बदल का खेल शुरू हो गया है।राजस्थान कांग्रेस के आदिवासी नेता व पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के पाला बदलने के बाद आज फिर कांग्रेस के कई दिग्‍गज चेहरे अपनी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस के आधा दर्जन से ज्‍यादा नेता प आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं, इनमें पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक से लेकर अन्‍य नेता भी शामिल हैं।

आज कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेन्द्र यादव, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल, पूर्व सांसद खिलाड़ीलाल बैरवा, वरिष्ठ नेता रामपाल शर्मा सहित अन्‍य नेता भाजपा कार्यालय में भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

कांग्रेस के अलावा भाजपा के चूरू लोकसभा सीट से सांसद राहुल कस्वा अपना बगावती रूप दिखा चुके हैं दरअसल राहुल का टिकट कटने के बाद से ही वह नाराज चल रहे हैं और यह माना जा रहा है कि राहुल कस्वा भाजपा से बगावत कर चूरू लोकसभा सीट से कांग्रेस या निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।