Bikaner News : जिला कलक्टर और न्यास अध्यक्ष ने किया न्यास परिसर का औचक निरीक्षण

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बुधवार को नगर विकास न्यास परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने न्यास की विभिन्न शाखाओं को देखा और सफाई की प्रभावी व्यवस्था नहीं होने को गंभीरता से लिया। जिला कलक्टर ने कहा कि पूरा परिसर साफ-सुथरा रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। इसकी माॅनिटरिंग के लिए कार्मिकों की जिम्मेदारी तय की जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक कक्ष में फाइलें तरतीब तरीके से रखी जाएं। कक्षों के आगे शाखाओं के नाम एवं किए जाने वाले कार्य की जानकारी अंकित की जाए। उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति जानी और अनुपस्थिति कार्मिकों के रजिस्टर मंगवाए। जिला कलक्टर ने विभिन्न कक्षों में पड़े रिकाॅर्ड का अवलोकन किया और कहा कि अनुपयोगी चीजों का नियमानुसार निस्तारण किया जाए।

उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना। कार्मिकों को समय पर आने और सभी फाइलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कार्यालय परिसर में डस्ट बीन हों तथा इनका उपयोग किया जाए। कार्यालय परिसर की दीवारें भी साफ-सुथरी रहें। इस दौरान न्यास सचिव मुकेश बारहठ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

Rajasthan : 12वीं CBSE परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, सीकर की खुशबू ने लहराया परचम

आपणी हथाई न्यूज, 12वीं कक्षा में 85.70 फीसदी छात्र पास केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड...

Weather : आज प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से फिर चलेगी हीटवेव ! पढ़े पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान में आज आज थोड़ी नरमी देखी...

देश-दुनिया : अमेरिका और चीन में टैरिफ को लेकर बनी सहमति, अमेरिकी शेयर बाजार में दिखा जोश

आपणी हथाई न्यूज, दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अमेरिका और चीन के बीच चल...

शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश प्रत्याहारित

आपणी हथाई न्यूज,शिक्षण संस्थाओं के अवकाश और परीक्षाओं से संबंधित आदेश तुरंत प्रभाव से...

बीकानेर : MGSU ने जारी की स्थगित हुई परीक्षाओं की नवीन तिथि,कल से अपलोड होंगें प्रवेश पत्र

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को लेकर 9 मई...

More News Updates !