राजस्थान : गर्भवती महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म,जच्चा और बच्चा है स्वस्थ : पढ़िए पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश के जोधपुर जिले की उमेद अस्पताल में एक मामला सामने आया है जिसमें एक गर्भवती महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। अच्छी बात ये है कि दो लड़के-दो लड़कियों के साथ साथ बच्चों को जन्म देने वाली माँ भी पूरी तरीके से स्वस्थ है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जैसलमेर निवासी तुलछा कंवर (28) पत्नी चन्द्र सिंह ने जैसलमेर के निजी जांच केंद्र पर अल्ट्रासाउंड करवाया था जहां पर 4 बच्चों के पेट में पलने की जानकारी मिली।

इसके बाद जांच केंद्र ने जोधपुर के उम्मेद अस्पताल जाने का सुझाव दिया।दंपति उम्मेद अस्पताल पहुंचा. यहां पर यूनिट 2 में डॉ. इंदिरा भाटी के निर्देशन में जांच हुई।

उमेद अस्पताल के अधीक्षक डा. अफजल हकीम ने मीडिया के साथ साझा की गई जानकारी में बताया कि गायनी विभाग के डॉक्टर ने दंपति को समझाया कि चार बच्चे होने की वजह से गर्भवती महिला की अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। इसके लिए उन्हें लगातार जांच और परामर्श के लिए आना होगा। इसपर दंपति ने उन्हें बार-बार आने के बजाय अस्पताल में ही भर्ती करने का निवेदन किया।जिसपर डॉक्टर ने एक फरवरी को तुलछा कंवर को यहां भर्ती कर लिया। चारों बच्चे सिजेरियन से जन्में है। वही चारों बच्चों का वजन डेढ़ से पौने दो किलो तक है।

Latest articles

Bikaner crime: लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थ पर बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर...

Weather: बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के इन क्षेत्रों में आज हो सकती है मेघगर्जन के साथ बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर,...

Bikaner : पूगल क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु को किया नष्ट

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की पूगल तहसील के करणीसर भाटियान गांव के धोरों...

Politics : बीकानेर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के बंगलानगर मंडल और सुजानदेसर मंडल कार्यकारिणी की हुई घोषणा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार बीकानेर...

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

More News Updates !