Bikaner : जस्सूसर गेट पर तेज रफ्तार कार ने गिराए बिजली के पोल,रामदेवरा जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी से भिड़ंत

आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार की सुबह 8 बजे के करीब जस्सूसर गेट सारण पेट्रोल पंप के आगे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दो बिजली के खंभों को तोड़ते हुए एक गाड़ी के ऊपर जा गिरी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार एटिऑस RJ13 3सीएफ2137 कार आज सुबह अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराई। तेज रफ्तार होने के चलते गाड़ी हवा में गुलाचिया खाने के बाद खम्भों को तोड़ते हुए आरजे07 यूबी 0869 पर जा गिरी। बताया जा रहा है अनियंत्रित गाड़ी पर पुलिस का लोगो भी लगा है। घटना के बाद अर्टिका कार में रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु सहम गए। उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। वही इस घटना में तेज रफ्तार से आ रहे कार चालक की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल मौके पर पुलिस ने अवरुद्ध हुए मार्ग को सुचारू कर दिया है। बताया जा रहा है कार चालक को गंभीर चोटें आई है जिसे अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

Latest articles

Bikaner Crime : मंदिर में चोरी करने का आरोपी 12 घण्टे में ही हुआ गिरफ्तार

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,, बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी के...

चेन स्नेचिंग : डीआरएम ऑफिस के पास महिला के गले से झपटमारों ने छीनी चेन, मामला दर्ज

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, कोटगेट थाना इलाके में घर से बाजार जा रही एक...

Bikaner Crime : सुने पड़े मकान पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और सोने चांदी का माल हुआ चोरी

आपणी हथाई Bikaner crime न्यूज, बीकानेर के गंगा शहर थाना इलाके के बिना सेट...

More News Updates !

Bikaner Crime : मंदिर में चोरी करने का आरोपी 12 घण्टे में ही हुआ गिरफ्तार

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,, बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी के...