Bikaner : सावन मास के अंतिम चरण में भी सतत जारी है रुद्राभिषेक और गोठों का दौर,केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थानी कहावत में सावन के मजे बीकानेर में होने की बात कही गई है हालांकि बारिश की बात करे तो शहर में इतनी बारिश नसीब नही हुई है मगर इस कहावत को चरितार्थ करते हुए शहरवासी भगवान शिव का अभिषेक और गोठों (भोज)का आनंद लेने से नही चूक रहे है। बीकानेर में रविवार को अनेक जगह शिव अभिषेक और गोठों का आयोजन हुआ इसी कड़ी में नत्थूसर गेट के बाहर हर्षो की समाधि पर भगवान शंकर का सहस्त्रधारा अभिषेक का आयोजन किया गया। भगवान शंकर के पूजन अर्चन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भगवान शंकर की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम से जुड़े नारायण हर्ष,हर्षवर्धन जोशी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन मास में इस शहर की खुशहाली के लिए भगवान शिव की पूजा अर्चना कर प्रार्थना की गई है। जलाभिषेक के दौरान एस.एल हर्ष, दाऊ लाल हर्ष ,कमल हर्ष, नारायण हर्ष गुमान सिंह राजपुरोहित ,कमल आचार्य,हर्षवर्धन जोशी, सुनील हर्ष अनिल हर्ष, रमाकान्त पुरोहित ,अनिल व्यास ,शरद पुरोहित मनीष हर्ष,पिंटू हर्ष,मुकेश पुरोहित आनंद व्यास, आदित्य हर्ष ,शरद हर्ष अशोक पुरोहित,गिरिराज किराड़ू मौजूद रहे। भगवान शिव की आरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन भी आयोजकों द्वारा किया गया है।

ब्रह्म सागर महादेव में पूजा

अंत्योदय नगर स्थित ब्रह्म सागर तालाब पर भगवान शंकर का रुद्राभिषेक के साथ पूजन कर श्रृंगार किया गया। इस मौके पर नीरज खत्री, विशाल खत्री, बाबू लाल खत्री,विजय खत्री, मानव खत्री, आशीष खत्री,दिव्यांश खत्री, आशीष आचार्य ने आरती के बाद सभी शिव प्रेमियों के लिए पुष्करणा भवन में गोठ का आयोजन किया।

Latest articles

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...

बड़ी खबर : भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सीज फायर!, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी जानकारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Bikaner: उद्यमियों के साथ बैठक में जिला कलेक्टर ने व्यापारियों को दिए यह महत्वपूर्ण निर्देश 

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर ने...

More News Updates !

Breaking news: सीजफायर उल्लंघन पर विदेश सचिव बोले सेना को सख्त कदम उठाने के दिए गए आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत और पाकिस्तान के मध्य चल रहे विवाद के बीच आज...

महत्वपूर्ण खबर: आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में जारी समस्त आदेशों की करनी होगी पालना

आपणी हथाई न्यूज,प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी आदेश जारी नहीं होने तक पूर्व में...