देश : कोलकाता लेडी डॉक्टर रेप हत्या मामलें में रेजिडेंट डॉक्टरों की सोमवार से देशव्यापी हड़ताल

आपणी हथाई न्यूज, कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में बीते शुक्रवार की अलसुबह लेडी डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या का मामला अब तूल पकड़ने लगा है । इसी को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने देशव्यापी हड़ताल की शुरुआत तक कर दी हैं। सोमवार से पूरे देश के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए है। डॉक्टरों के संगठन ‘फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन’ ने इस हड़ताल का ऐलान भी कर दिया है। हड़ताल के बाद सरकारी अस्पतालों में ओपीडी, इलेक्टिव सर्जरी, और लैब जैसी जगहों के कामकाज पूरी तरीके से बंद रहेंगे। वही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जांच पूरी करने के लिए 48 घण्टो का अल्टीमेटम दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मामलें में पुलिस ने एक शख्स को ही गिरफ्तार किया है जबकि इस जघन्य कांड में अन्य आरोपी भी हो सकते है।

क्या है पूरा मामला
शुक्रवार की सुबह लेडी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की खबर सामने आई थी। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे और पूछताछ के बाद पुलिस ने इस मामले में संविदा कर्मचारी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया। संजय रॉय ने वारदात को अंजाम देने के बाद सबूतों से भी छेड़छाड़ की । बताया जा रहा है कि आरोपी ने शराब पीते हुए पोर्न मूवी देखी और उसके बाद शुक्रवार की सुबह वारदात को अंजाम दे दिया । इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाने की मांग की।

Latest articles

Bikaner crime: लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थ पर बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर...

Weather: बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के इन क्षेत्रों में आज हो सकती है मेघगर्जन के साथ बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर,...

Bikaner : पूगल क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु को किया नष्ट

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की पूगल तहसील के करणीसर भाटियान गांव के धोरों...

Politics : बीकानेर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के बंगलानगर मंडल और सुजानदेसर मंडल कार्यकारिणी की हुई घोषणा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार बीकानेर...

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

More News Updates !