पॉलिटिक्स : जिंदल घराना, कांग्रेस हो या भाजपा, हर पार्टी टिकट देने को तैयार,अब सबसे अमीर महिला को कांग्रेस टिकट देने को आतुर

आपणी हथाई न्यूज,84 वर्षीय देश की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार सावित्री जिंदल आज कांग्रेस में शामिल हो सकती है। सावित्री जिंदल को भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया था, टिकट कटने पर सावित्री ने पहले निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया था लेकिन अब खबर मिल रही है कि कांग्रेस के हाई कमान से सावित्री जिंदल की बात हो गई है, सावित्री की वजह से ही कांग्रेस ने अब तक अपने सभी उम्मीदवार घोषित नहीं किए है। सावित्री को कांग्रेस हिसार से विधानसभा का टिकट दे सकती है।

 

सावित्री जिंदल पहले भी विधायक रह चुकी है, सावित्री उद्योगपति ओ पी जिंदल की पत्नी, सावित्री के कुल नौ बच्चे है। देश के बड़े उद्योगपति JSW कम्पनी के मालिक सज्जन जिंदल सावित्री के ही बेटे है। सावित्री के सबसे छोटे पुत्र नवीन जिंदल भी देश के नामी उद्योगपति है, नवीन जिंदल हाल ही में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, नवीन कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद है। सावित्री जिंदल की कुल नेट वर्थ करीब पौने तीन लाख करोड़ रुपए है, पूरे जिंदल फैमिली की नेट वर्थ करीब 40 बिलियन डॉलर आंकी जाती है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Bikaner Crime : मंदिर में चोरी करने का आरोपी 12 घण्टे में ही हुआ गिरफ्तार

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,, बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी के...

चेन स्नेचिंग : डीआरएम ऑफिस के पास महिला के गले से झपटमारों ने छीनी चेन, मामला दर्ज

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, कोटगेट थाना इलाके में घर से बाजार जा रही एक...

Bikaner Crime : सुने पड़े मकान पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और सोने चांदी का माल हुआ चोरी

आपणी हथाई Bikaner crime न्यूज, बीकानेर के गंगा शहर थाना इलाके के बिना सेट...

More News Updates !

Bikaner Crime : मंदिर में चोरी करने का आरोपी 12 घण्टे में ही हुआ गिरफ्तार

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,, बीकानेर जिले के बीछवाल थाना क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी के...