देश : पूर्व मंत्री,NCP नेता बाबा सिद्दिकी की गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

आपणी हथाई न्यूज, शनिवार की शाम महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुंबई के बांद्रा ईस्ट में दो अज्ञात व्यक्ति ने अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की गई। इसमें वो घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि पूर्व राज्य मंत्री को पास के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाबा के साथ एक अन्य व्यक्ति को भी इस घटना में गोली लगी है।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हड़कंप मच गया है और नेताओं ने इस घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। इस हत्याकांड के बाद सलमान खान के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। वही 15 दिन पहले बाबा सिद्दीकी को धमकी मिली थी जिसके बाद उन्हें वाई श्रेणी सुरक्षा दी गई थी।

बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी की गाड़ी फायर प्रूफ थी। बावजूद हत्यारों ने अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए इस वारदात को अंजाम दे दिया।

मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया दी रिपोर्ट में बताया कि घटना के बाद करनैल सिंह हरियाणा निवासी और धर्मराज कश्यप यूपी को गिरफ्तार किया गया है। वही इनका एक अन्य साथी भागने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। आरोपियों को इस काम के लिए पहले से पैसे दिए गए थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही हथियारों की डिलीवरी मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पिछले 8 घंटों से आरोपियों से पूछताछ की है। आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी, वे डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे और उन पर नज़र रख रहे थे। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है, मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।

बाबा सिद्दीकी के बॉलीवुड से बहुत अच्छे ताल्लुकात रहे है। 2013 में बाबा सिद्दीकी की एक पार्टी में अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान के बीच चल रहे विवाद को खत्म करवाकर बाबा सिद्दीकी ने फिर से दोनों की दोस्ती करवाई थी। कल रात हुए हादसे के बाद अभिनेता संजय दत्त अस्पताल पहुंचे थे।

Latest articles

Bikaner: राजस्थानी साफा-पाग, कला संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय उछब थरपणा कार्यक्रम का हुआ समापन

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थानी साफा-पाग, कला संस्थान एवं थार विरासत की ओर से नगर स्थापना...

Bikaner :परशुराम जन्मोत्सव आयोजन को लेकर विप्र फाउंडेशन बीकानेर की बैठक हुई आयोजित

आपणी हथाई न्यूज, आज दोपहर अन्नपूर्णा एजेंसी, सादुल कॉलोनी में विप्र फाउंडेशन बीकानेर की...

Bikaner: बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध हथियार गन व कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज, ऑपरेशन फ्लैश आउट के तहत आज बीकानेर पुलिस द्वारा एक आरोपी...

Bikaner: हीट वेव के चलते बच्चों के स्कूल समय में हुआ बदलाव,जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

आपणी हथाई न्यूज,जिले में भीषण गर्मी, लू (हीट वेव) को देखते हुए जिला कलक्टर...

Bikaner Crime : लक्ष्मी देवी हत्याकांड में चार आरोपी डिटेन, मृतका के घर मिली कोलकाता की 2 लड़कियां !

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सागर रोड़ स्थित अशोक नगर में बीते दिनों लक्ष्मी...

More News Updates !