Bikaner : बीकानेर राजपरिवार में चल रहा घमासान ! विधायक सिद्धि कुमारी और बुआ राजश्री पर मुकदमे दर्ज

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर राजपरिवार में इन दिनों सब कुछ ठीक नही चल रहा है। ट्रस्ट और संपत्ति विवाद को लेकर विधायक सिद्धि कुमारी और उनकी बुआ राज्यश्री के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। इस बीच सिद्धि कुमारी और उनकी बहन पर लक्ष्मी निवास होटल संचालन करने वाली कंपनी गोल्डन ट्राइ एंगल फोर्ट स एंड पैलेस के निदेशक राजीव मिश्रा ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है।

परिवादी ने बताया है कि सिद्धि कुमारी और उनकी बहन ने उन्हें डरा धमकाकर करोड़ों की वसूली का प्रयास किया जो प्रयास अब भी जारी हैं। पुलिस ने इस मामलें में सिद्धि कुमारी और उनकी बहन के खिलाफ धारा 612(2) 238,316,318,343 व308 बीएसएन के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वही दूसरी ओर बीकानेर राजघराने की राजकुमारी राजश्री कुमारी सहित सात लोगों के खिलाफ भी अमानत में खयानत करने का मुकदमा दर्ज हैं। यह मामला महाराजा गंगा सिंह ट्रस्ट, करणी चैरिटेबल ट्रस्ट सहित राजघराने से जुड़े चार ट्रस्टों से जुड़े संजय शर्मा की ओर से राजकुमारी राजश्री कुमारी, मधुलिका कुमारी, हनुमंत सिंह निवासी मॉल गोदाम रोड मॉडर्न मार्केट गोविंद सिंह निवासी 169 गांधी कॉलोनी लालगढ़ राजनाथ पुरोहित मुरलीधर कॉलोनी पुखराज राठौड़ व नवल सिंह बेलासर हाउस पुलिस लाइन के खिलाफ दर्ज करवाया गया है।

परिवादी के अनुसार देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त के लिखित आदेशानुसार सिद्धि कुमारी को चारों ट्रस्टों का चेयरपर्सन बनाया गया था। आदेश की पालना में विधायक राजकुमारी सिद्धि कुमारी चार्ज लेने लालगढ़ पैलेस स्थित कार्यालय गई। लेकिन आरोपियों ने कार्यालय में पड़े ट्रस्ट से जुड़े चैक, नकदी रूपए, रसीदें, रसीद बुक सहित समस्त कीमती दस्तावेज़ गायब कर खुर्द बुर्ज कर दिए। आरोपियों ने अमानत में खयानत कर दी। पुलिस ने संजय शर्मा के परिवाद पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 34405,408, 409,410, 411,414 के तहत मुकदमा दर्ज क शुरू की है। मामले की जांच थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण को दी गई है।

Latest articles

Bikaner crime: लाखों रुपए के अवैध मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज,अवैध मादक पदार्थ पर बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। बीकानेर...

Weather: बीकानेर संभाग सहित प्रदेश के इन क्षेत्रों में आज हो सकती है मेघगर्जन के साथ बारिश

आपणी हथाई न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार आज एक बार पुनः बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर,...

Bikaner : पूगल क्षेत्र में मिली बमनुमा वस्तु को किया नष्ट

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले की पूगल तहसील के करणीसर भाटियान गांव के धोरों...

Politics : बीकानेर पश्चिम विधानसभा कांग्रेस के बंगलानगर मंडल और सुजानदेसर मंडल कार्यकारिणी की हुई घोषणा

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार बीकानेर...

Bikaner: लक्ष्मीनाथ मंदिर में होंगे विभिन्न विकास कार्य, विधायक व्यास ने किया अवलोकन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर...

More News Updates !