Bollywood : आठ साल की उम्र में पिता को खोने के बाद 16 की उम्र में 35 रुपये दिहाड़ी से शुरुआत,अब रोहित शेट्टी लेते है एक फ़िल्म के 50-60 करोड़,पढ़िए इंस्पायरिंग स्टोरी

आपणी हथाई न्यूज,निर्देशक रोहित शेट्टी की दिवाली रिलीज फ़िल्म “सिंघम अगेन ” बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है। रोहित शेट्टी बॉलीवुड के एकमात्र फिल्मकार बन गए है जिनकी 10 फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। सिंघम अगेन से पूर्व रोहित शेट्टी की गोलमाल 3,सिंघम,बोल बच्चन,चेन्नई एक्सप्रेस,सिंघम रिटर्नस, दिलवाले,गोलमाल अगेन, सिम्बा और सूर्यवंशी जैसी फ़िल्में भी 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है।

महज 8 साल की उम्र में अपने पिता फाइट मास्टर एम बी शेट्टी को खोने वाले रोहित शेट्टी ने अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। रोहित शेट्टी ने 35 रुपए दिहाड़ी से अपना फिल्मी सफर सिर्फ 16 साल की उम्र में शुरू किया था। रोहित शेट्टी अजय देवगन की पहली फ़िल्म “फूल और कांटे ” के पांचवे असिस्टेंट निर्देशक थे। रोहित ने अपनी पहली फ़िल्म जमीन 2003 में बनाई थी, उससे पूर्व रोहित लगभग 12 सालों तक दूसरे निर्देशकों के साथ असिस्टेंट निर्देशक के रूप में काम करते रहें।

रोहित के डेडीकेशन से अजय देवगन बेहद प्रभावित थे, रोहित ने निर्देशक बनने से पूर्व अजय देवगन की होम प्रोडक्शन की अनेक फिल्मों राजू चाचा, प्यार तो होना ही था, हिंदुस्तान की कसम में काम किया। रोहित की मेहनत और टैलेंट से इम्प्रेस होकर अजय देवगन ने ही रोहित शेट्टी को पहली फ़िल्म जमीन दिलाई, जमीन के फ्लॉप होने के बावजूद अजय देवगन का विश्वास रोहित शेट्टी में बना रहा और फिर साल 2006 में गोलमाल आई और तब से लेकर रोहित शेट्टी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है, रोहित अब निर्देशक के साथ फ़िल्म निर्माता भी बन गए है, रोहित शेट्टी बतौर निर्देशक अब एक फ़िल्म के लिए 40 से 50 करोड़ रुपए लेते है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

Politics : कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को BJP राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

आपणी हथाई न्यूज, भारत सरकार में कानून मंत्री और बीकानेर के सांसद अर्जुनराम मेघवाल...

Bikaner : गांव रोही में मिला अधजला शव, परिजनों को हत्या की आशंका

आपणी हथाई न्यूज, शनिवार को जिलें के देशनोक थाना क्षेत्र के पलाना गांव की...

धर्मधारा : वैष्णव सम्प्रदाय के वल्लभाचार्य के प्राकट्योत्सव पर रासलीला और शोभायात्रा का होगा आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,जगद्गुरु वैष्णवाचार्य पं. पू. गो. श्री श्री 108 श्री वल्लभाचार्य जी महाराजश्री...

Bikaner: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 किलो डोडा पोस्त के साथ एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों...

Bikaner: पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने पीला पंजा चला कर हटाए अतिक्रमण

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज नगर निगम और बीडीए द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई...

More News Updates !