Politics : महाराष्ट्र चुनाव परिणाम के एक हफ्ते बाद भी सीएम को लेकर सस्पेंस बरकरार तो हरियाणा में दो महीने बाद भी विपक्ष का नेता फाइनल नही

आपणी हथाई न्यूज, राजनीतिक दलों और उनसे जुड़े नेताओं में कितना समन्वय है ये दो राज्यों मे बन रहे राजनीतिक हालात से समझा जा सकता है। पहले बात करते है महाराष्ट्र की, महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम आए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन अब तक महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान तक नहीं हो पाया है, जबकि महायुति गठबंधन को 2 तिहाई से ज्यादा का बहुमत मिला है और भाजपा के दोनों सहयोगी दल शिवसेना -NCP भाजपा के सीएम को स्वीकार करने की बात सार्वजनिक रूप से कह चुके है। हालांकि ऐसा तय माना जा रहा है कि बीजेपी और शिंदे के बीच सरकार बनाने को लेकर आज सब कुछ सुलझ सकता है

महाराष्ट्र से भी बुरे हालात हरियाणा में है, हरियाणा में भी चुनाव परिणाम को आए लगभग दो महीने हो गए है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार कामकाज शुरू कर चुकी है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अब तक हरियाणा का नेता प्रतिपक्ष नहीं चुन पाई है। नेता विपक्ष के लिए भी भूपिंदर सिंह हुड़्डा और कुमारी शैलजा के गुट आपस में भिड़े हुए है।

अब तक निर्णय नहीं होने से हुड़्डा का नुकसान हो गया है क्योंकि अब तक हुड़्डा ही हरियाणा में नेता विपक्ष थे, इस हिसाब से हुड़्डा को हरियाणा में केबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल था, अब हुड़्डा आगे रहेंगे या नहीं, यह उन्हें खुद नहीं पता, इसलिए हरियाणा सरकार ने हुड़्डा को अलॉट किया गया सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया है और हुड़्डा ने बंगला खाली करने के 15 दिन का समय मांगा है।
मनोज रतन व्यास

Latest articles

बड़ी खबर : भारत-पाक विवाद के बीच पीएम मोदी आज रात देश को करेंगे संबोधित

आपणी हथाई न्यूज, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पाकिस्तान के...

बड़ी खबर: सेना का बड़ा बयान “विनय ना माने जलधि जड़, गए तीन दिन बीत,बोले राम सकोप तब भय बिन होय न प्रीत

आपणी हथाई न्यूज,भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय...

Sports Breaking : अटकलों पर लगा विराम ! रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने लिया संन्यास

आपणी हथाई न्यूज, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट...

पॉलिटिक्स: भाजपा जस्सूसर मंडल अध्यक्ष चौहान ने की नई कार्यकारणी की घोषणा।

आपणी हथाई न्यूज,भारतीय जनता पार्टी, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार...

बीकानेर में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 11

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित मदान मार्केट...

More News Updates !