
आपणी हथाई न्यूज,श्री मद्भागवत गीता की पूर्व संध्या पर जय नारायण व्यास नगर स्थित वृंदावन पार्क में आज महिला पतञ्जलि योग समिति व सेक्टर 4 जन चेतना और कल्याण समिति के तत्वधान में गीता परायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। गीता जयंती के 5161 वीं जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण के पूजन और वार्ड पार्षद संजय गुप्ता के दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरंभ हुआ।इस अवसर पर श्रीमद्भागवद गीता जी के 18 अध्याय का सस्वर पाठ किया गया।कार्यक्रम उपरांत गीता जी कि आरती और प्रसाद वितरण हुआ।
इस अवसर पतंजलि महिला योग संस्थान की बहन सुनीता गुजर ने गीता जी के महत्य पर प्रकाश डालते हुए गीता को नित्य पाठन करने और जीवन में अंगीकार करने का आह्वान किया। गीता का पाठ करने मात्र से मनुष्य का कल्याण हो जाता है इसलिए कि गीता साक्षात भगवान योगेश्वर के मुखारविंद से निकली वाणी है।


इस अवसर पर अखिलेश प्रताप सिंह, अनिल शुक्ला, मनोज उपाध्याय, गोविंद भार्गव, अजय कुमार कसेरा, उमा जोशी, करुणा गुप्ता, नूतन खत्री, मीनू सोनी, कविता शर्मा,तारामणि भाटी, संतोष शर्मा, प्रीति दाधीच, सुमन, गीता स्वामी, बीना भार्गव, रामा देवी, भंवरी कुमावत, प्रेमलता मोयल, मोहिनी स्वामी, सुमन समेत बड़ी संख्या में गीता परायण में भाग लिया।