Rajasthan :राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव को लेकर आया अपडेट, जिला कलेक्टर्स को मिले ये निर्देश

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान में अभी शहरी निकायों में चुनाव होने हैं, वहां भाजपा के विधायक से लेकर मंत्री तक पार्टी का बोर्ड बनाने के लिए अभी से सक्रिय हो गए हैं। इस बीच शहरी निकायों के चुनाव पर नया अपडेट सामने आया है। प्रदेश के 49 शहरी निकायों का संचालन फिलहाल प्रशासक कर रहे हैं। इन निकायों के बोर्ड का कार्यकाल सरकार ने गत वर्ष 25 नवम्बर को यहां प्रशासक नियुक्त कर दिए थे। इनमें 5 नगर निगम, 18 नगर परिषद और 26 नगर पालिका है। राज्य सरकार की मंशा एक राज्य-एक चुनाव की है, इसलिए स्वायत्त शासन विभाग ने विधि विभाग से राय मांगी हुई, लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया। स्वायत्त शासन विभाग ने वार्ड की संख्या तय करने के लिए शुरू हुई परिसीमन प्रक्रिया को बीस दिन और बढ़ा दिया है। अब परिसीमन की प्रक्रिया 21 मार्च तक तक पूरी की जा सकेगी। संबंधित सभी जिला कलक्टर को संशोधित प्रक्रिया के तहत काम करने के लिए कहा गया है। प्रदेशभर के 158 शहरी निकायों में चुनाव की तैयारी चल रही है। इनमें 49 मौजूदा और बाकी नवगठित निकाय शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा निकाय चुनाव के लिए माइक्रो लेवल मॉनिटरिंग का मैकेनिज्म तैयार कर रही है, ताकि कर छोटे से छोटे निकाय में भाजपा का दबदबा बने। प्रदेशाध्यक्ष के अलावा मुख्यमंत्री खुद इस मामले में स्थानीय नेताओं से वन-टू-वन मीटिंग भी कर सकते हैं।

परिसीमन की संशोधित प्रक्रिया
-वार्डों की परिसीमन के प्रस्ताव तैयार करना एवं प्रकाशन- 1 दिसम्बर से 20 जनवरी तक
-परिसीमन के प्रस्ताव पर आपत्ति-सुझाव आमंत्रित- 21 जनवरी से 9 फरवरी तक
-वार्ड गठन प्रस्ताव, आपत्ति-सुझाव पर टिप्पणी सहित राज्य सरकार को भेजना- 10 फरवरी से 1 मार्च तक
-राज्य सरकार स्तर पर आपत्ति-सुझाव का निस्तारण व अनुमोदन- 2 से 21 मार्च तक

Latest articles

Bikaner: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 60 किलो डोडा पोस्त के साथ एक महिला सहित दो को किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों...

Bikaner: पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने पीला पंजा चला कर हटाए अतिक्रमण

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में आज नगर निगम और बीडीए द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई...

Bikaner Breaking : सिने मैजिक के पास एक मकान में लगी आग, आग पर पाया काबू

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र के साइन मैजिक सिनेमा रोड़ पर...

Bikaner : रानी बाजार स्थित प्रेम मिष्ठान भंडार का फ़ूड लाइसेंस निलंबित,निर्माण-विक्रय पर भी रोक

आपणी हथाई न्यूज,गर्मी के मौसम के मद्देनजर आमजन तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने...

Bikaner : बीकानेर से अमरनाथ यात्रा के लिए जायेगी बसें, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

आपणी हथाई न्यूज,अमरनाथ यात्रा पहाड़ों की सैर और भगवान भोलेनाथ के अद्भुत दर्शन के...

More News Updates !