Bikaner: जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई, लगाया जुर्माना

आपणी हथाई न्यूज,खाजूवाला तहसील के ग्राम 40 केजेडी में अवैध खनन पाए जाने पर जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के निर्देशन में कार्यवाही कर 46 लाख रुपए से अधिक की राशि का जुर्माना लगाया गया है। खाजूवाला उपखंड अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि राजस्व और खनन विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में दो स्थानों पर ताजा खनन के गड्ढे पाए गए, जिनकी जीपीएस से लोकेशन ली गई। जांच दल द्वारा 20 हजार रुपए कंपाउंड राशि सहित कुल 46 लाख 29 हजार 740 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान मौके पर मशीनरी वाहन औजार नहीं मिले। मौके पर हुआ खनन एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 4/21 के उल्लंघन के तहत पाया गया। कार्रवाई करते हुए संबंधित के विरुद्ध जुर्माना लगाकर अवैध खनन की मौका रिपोर्ट करते हुए राजस्व अधिकारी को भिजवाए गए हैं। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई सतत रूप से की जाएगी।

Latest articles

Bikaner: भारतीय आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय पर मातृ-शक्ति गोष्ठी का हुआ आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,आज दिनांक 23.03.2025 रविवार को विद्यालय प्रांगण में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय...

Bikaner: तेलीवाड़ा सर्राफा समिति की नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर तेलीवाड़ा सर्राफा समिति का कार्यकारणी का गठन किया गया है, जिसमें...

Bikaner : शोभासर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हेड वर्क्स का अवलोकन, थाना प्रभारियों को चाक चौबंद के निर्देश

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने शनिवार...

More News Updates !

Bikaner: भारतीय आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय पर मातृ-शक्ति गोष्ठी का हुआ आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,आज दिनांक 23.03.2025 रविवार को विद्यालय प्रांगण में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय...

बॉलीवुड :अपने से आधे उम्र की हीरोइन के साथ काम करने के सवाल पर बोले सलमान,जब हीरोइन को कोई दिक्कत नहीं है तो आपको...

आपणी हथाई न्यूज, सुपर स्टार सलमान खान की नई रिलीज होने वाली फ़िल्म "सिकंदर...