Bikaner : महिला दिवस पर आयोजित होगा श्री विश्वकर्मा महिला शक्ति संगम

आपणी हथाई न्यूज, 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुथार समाज की महिलाओं द्वारा समाज की महिलाओं के उत्थान एवं मार्गदर्शन के लिए श्री विश्वकर्मा महिला शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने किया।

 

कार्यक्रम प्रभारी अनू सुथार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से 6 प्रतियोगिताओं का आयोजन। किया जाएगा। 1. महिला उत्थान हेतू राजकीय योजनाओं के लाभ 2. महिला प्रतिभा सम्मान समारोह 3. फाग उत्सव 4.0सौन्र्दय एवं महिला परिधान प्रतियोगिता 5. आसु भाषण प्रतियोगिता 6. नृत्य प्रतियोगिता। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की महिलाओं को एक मंच उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि उनकी प्रतिभा और हुनर को निखारा जा सके।

 

पूर्व महापौर सुशीला कंवर ने बताया कि समाज की महिलाशक्ति द्वारा अपनी माताओं, बहनों और बेटियों के लिए यह पुनीत आयोजन किया जा रहा है। सभी आयोजक बधाई के पात्र हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाते हैं। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी अनु सुथार के साथ उनकी पूरी टीम जिसमें डॉ संतोष सुथार, जय माला विश्वकर्मा , शिवानी सुथार ;कौशल्या सुथार, मघा सुथार,बसंती सुथार, संजू सुथार उपस्थित रही।

Latest articles

Bikaner: भारतीय आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय पर मातृ-शक्ति गोष्ठी का हुआ आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,आज दिनांक 23.03.2025 रविवार को विद्यालय प्रांगण में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय...

Bikaner: तेलीवाड़ा सर्राफा समिति की नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर तेलीवाड़ा सर्राफा समिति का कार्यकारणी का गठन किया गया है, जिसमें...

Bikaner : शोभासर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हेड वर्क्स का अवलोकन, थाना प्रभारियों को चाक चौबंद के निर्देश

आपणी हथाई न्यूज,जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर ने शनिवार...

More News Updates !

Bikaner: भारतीय आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय पर मातृ-शक्ति गोष्ठी का हुआ आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,आज दिनांक 23.03.2025 रविवार को विद्यालय प्रांगण में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय...

बॉलीवुड :अपने से आधे उम्र की हीरोइन के साथ काम करने के सवाल पर बोले सलमान,जब हीरोइन को कोई दिक्कत नहीं है तो आपको...

आपणी हथाई न्यूज, सुपर स्टार सलमान खान की नई रिलीज होने वाली फ़िल्म "सिकंदर...