
आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता विक्की कौशल की नई फ़िल्म “छावा ” ने हर ट्रेड पंडित और बॉलीवुड विश्लेषक की उम्मीदों से परे जाकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कल रिलीज के पहले दिन किया है। छत्रपति संभाजी के जीवन पर बेस्ड फ़िल्म ने कल 33 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया है।
रविवार तक फ़िल्म का बिजनेस 100 करोड़ को क्रॉस कर सकता है। विक्की कौशल की फ़िल्म को फर्स्ट डे इतनी बड़ी ओपनिंग लगने का अर्थ है कि विक्की अब रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ नव पीढ़ी के सुपरस्टार की रेस में शामिल हो गए है।


छावा में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स ने अभिनय किया है। छावा को स्त्री 2 के निर्माता दिनेश विजन ने बनाया है, विजन की अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म “स्काई फाॅर्स ” ने भी 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस किया था। निकट भविष्य में भी विक्की के पास संजय लीला भंसाली, राज कुमार हिरानी,आदित्य चोपड़ा जैसे बड़े फ़िल्म निर्माताओं की फ़िल्में लाइन्ड अप है।
मनोज रतन व्यास