बजट 2025 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऐलान जारी..टैक्स में आम आदमी को मिली राहत, बिहार पर दिखा फ़ोकस, कैंसर की दवाएं सस्ती, भारत बनेगा खिलौने इंडस्ट्रीज हब

आपणी हथाई न्यूज, देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 8वीं बार देश का बजट पेश कर रही है। उनके साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद हैं। इससे पहले निर्मला सीतारमण ने देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की और राष्ट्रपति ने उन्हें दही चीनी खिलाई। वित्त मंत्री ने सिल्क की हस्तकला वाली साड़ी पहन रखी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स को लेकर मिडल क्लास को बड़ी राहत दी है। आम बजट में ऐलान किया गया है कि 12 लाख तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। नए रिजीम के तहत इसकी छूट दी जाएगी। वित्त मंत्री ने डेयरी और फिशरी फार्मर्स के लोन की सीमा बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके अलावा एमएसएमई सेक्टर का क्रेडिट कवर बढ़ाने का भी ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को टैक्स की छूट की सीमा दोगुनी कर दी जाएगी। इससे पहले वह छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि अब चार साल तक अपडेटेड आईटीआर भरा जा सकेगा। इसके अलावा टीडीएस पर टैक्स छूट की सीमा 10 लाख होगी। इससे पहले 23 जुलाई को मोदी सरकार का बजट पेश किया गया था। आज बजट पेश होने की वजह से शनिवार को भी शेयर बाजार खुला हुआ है।

टैक्स स्लैब में बदलाव

वित्त मंत्री ने कहा कि बुजुर्गों के टैक्स डिडक्शन में सुधार किया जाएगा। टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 10 लाख की जाएगी। इसके अलावा अपडेटेड आईटीआर भरने की समय सीमा बढ़ाकर चार साल कर दी जाएगी। सीनियर सिटिजन को टैक्स में दोगुनी छूट दी जाएगी।

अब :0-2 लाख तक 0 टैक्स, 4 से 8 लाख तक 5 फीसदी टैक्स, 8 से 12 लाख तक 10 पर्सेंट और 12 से 16 लाख तक 15 पर्सेंट टैक्स। 16 से 20 लाख तक 20 फीसदी टैक्स, 20 से 24 लाख तक 25 फीसदी टैक्स, 24 लाख से ऊपर 30 पर्सेंट का टैक्स स्लैब तय किया गया है।

इसके अलावा चमड़े से बने सामान की कीमतों में कमी होने की संभावना है। वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स कानून में सुधार के बाद दंड की जगह न्याय पर फोकस रहेगा।

वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि एलईडी, एलसीडी टीवी पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5 फीसदी कर दी जाएगी। ऐसे में इन इलेक्ट्रॉनिक समानों के दाम कम होंगे। लिथियम ऑयन बैट्री सस्ती होगी। इसमें सरकार ज्यादा निवेश करेगी।

36 जीवन रक्षक दवाएं कस्टम फ्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से सीमा कर खत्म कर दिया जाएगा। सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। कैंसर के इलाज की दवाएं ससंती होंगी। 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी 5 फीसदी कर दी जाएगी।

बजट में बीमा क्षेत्र को लेकर ऐलान किया गया है कि इसमें 100 प्रतिशत एफडीआई को मंजूरी दे दी गई है।

वित्त मंत्री ने कहा कि 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाएगा ताकि लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सकें।

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार के लोगों की आय बढ़ाने के लिए मखाना बोर्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा भारत मत्स्य उत्पादन क्षेत्र में अग्रणी है। किसानों को लोन देने के लिए किसान कार्ड दिया जाएगा। डेयरी किसानों के लिए कर्ज की सीमा तीन लाख से बढ़ाकर पांच लाख की जाएगी

MSME में युवाओं को रोजगार मिलेगा। क्रेडिट गारंटी कवर को माइक्रो और स्माल एंटरप्राइजेज के लिए 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया जाएगा।

20000 करोड़ का परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम

वित्त मंत्री ने कहा कि उड़ान योजना से करीब 1.5 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में 20 हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा खनन क्षेत्र में सुधार किया जाएगा। छोटे-छोटे मिनरल्स को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

नल से मिले सबको जल
जल जीवन स्कीम में बड़ा निवेश किया जा रहा है। घऱ में लोगों को पेय जल उपलब्ध होना चाहिए। इसपर फोकस बढ़ाया जाएगा। हमारा ज्यादा जोर इस बात पर रहेगा कि बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाए नल से सबको जल मिले। जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया जाएगा।

भारत को दुनियाभर में खिलौनों का हब बनाया जाएगा। इसके अलावा फूड मैन्युफैक्चरिंग मिशन चलाया जाएगा ताकि हमारे यहां फूड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तेजी से बढ़े।

Latest articles

Power cut: बीकानेर के इन क्षेत्रों में कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छटांई आदि के लिए, जो कि अति आवश्यक...

Bikaner : बच्चों में कैसे करें कैंसर की पहचान…प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थान कैन किड्स द्वारा बीकानेर शहरी...

Bikaner Breaking: यूथ कग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़ने का किया प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट के आगे आज बीकानेर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा...

Bikaner : आज से Bikaner की राजधानी delhi के लिए हर रोज उड़ान..Indigo की नियमित फ्लाइट सेवा शुरू

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर से दिल्ली के लिए इंडिगो की पहली नियमित फ्लाइट सेवा शुक्रवार को...

Road Accident: नहीं थम रहे सड़क हादसे, भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर मैं लगातार हो रहे सड़क हादसे चिंता बढ़ा रहे हैं। लगातार...

More News Updates !

Power cut: बीकानेर के इन क्षेत्रों में कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

आपणी हथाई न्यूज,जीएसएस/फीडर रख-रखाव, पेड़ो की छटांई आदि के लिए, जो कि अति आवश्यक...

Bikaner : बच्चों में कैसे करें कैंसर की पहचान…प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और सहयोगी संस्थान कैन किड्स द्वारा बीकानेर शहरी...

Bikaner Breaking: यूथ कग्रेस ने किया उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़ने का किया प्रयास, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट के आगे आज बीकानेर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा...