धर्मधारा : महाशिवरात्रि आज, भगवान शिव की निकली बारात,श्रद्धालुओं ने जगह-जगह किया स्वागत,आज इन जगहों पर होगा होगा अभिषेक से पूजन और आरती

आपणी हथाई न्यूज, गंगाशहर स्थित गोपेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर शिव विवाह की जोरो शोरो से तैयारियां चल रही है। मंगलवार को भगवान शिव की बारात गंगाशहर की गलियों-चौराहों से होते हुए गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान भगवान शिव के सातब शिव परिवार ऊंट-घोड़ो व अन्य झांकियों के साथ निकली इस बारात का जगह जगह स्वागत सत्कार भी हुआ। मंदिर के पुजारी बिज्जू महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर गोपेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक होने है जिसमें 24 फरवरी को सुंदरकांड और मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित हुआ वही मंगलवार 25 फरवरी को दोपहर 101 किलों भांग और दोपहर 3 बजे शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान शिव के वेश में निखिल श्रीमाली और पार्वती के वेश डिम्पल श्रीमाली ने भूमिका निभाई। महाशिवरात्रि के दिन अलसुबह 4 बजे भगवान शिव का अभिषेक व आरती होंगी। वही दिनभर चलने वाली पूजा आरती अगले दिन सुबह 4 बजे तक जारी रहेगी।

नौ बार रूद्राभिषेक
सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में महाशिवरात्रि पर्व पर नौ बार रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय संत श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि बाबा नर्बदेश्वर महादेव का सुबह 6 से 8 बजे तक, सुबह 9 से 11 बजे तक, दोपहर 1 से 2:30 बजे तक, दोपहर 3:30 से शाम 5:00 बजे तक, शाम 5:30 से शाम 7:00 बजे तक, रात्रि 10 से रात्रि 11:30 बजे तक, रात्रि 12 से रात्रि 1:30 बजे तक, रात्रि 2:00 से रात्रि 3:30 बजे तक, प्रात: 4:00 से सुबह 6:00 बजे तक रुद्राभिषेक किया जाएगा। पीठाधीश्वर श्रीसरजूदासजी महाराज ने बताया कि बाबा नर्बदेश्वर का गुलाब के पुष्पों से विशेष शृंगार किया जाएगा।

यहां भी होंगे धार्मिक कार्यक्रम
श्री अमरनाथ यात्रा लंगर सेवा समिति, सुरतगढ़ की शाखा का शुभारंभ 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर नोखा रोड स्थित रांका भवन के सामने गंगाशहर में आरंभ होने जा रहा है। बीकानेर में होने वाले कार्यालय उद्घाटन अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के दुलीचन्द गहलोत ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 108 सरजूदास जी महात्यागी, श्रीश्री श्याम सुंदर दास जी महाराज, विधायक जेठानन्द व्यास, रामावतार कुमावत (अति. जिला मजिस्ट्रेट, बीकानेर), महावीर रांका (पूर्व चैयरमेन, बीकानेर विकास प्राधिकरण), मुकेश सोनी (हास्यकलाकार, गंगाशहर), कन्हैयालाल भाटी (अध्यक्ष, माली सैनी सामूहिक विवाह संस्थान) और डॉ. कन्हैया कच्छावा (पी.बी.एम. अस्पताल) होंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10.15 बजे कार्यालय उद्घाटन से होगी, इसके बाद रात्रि 8.00 बजे अतिथियों का सम्मान और 9.15 बजे भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में मेघराज जी सोनी और उनकी पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, साथ ही त्री शक्ति आर्ट ग्रुप की मनमोहक झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी।

दुलीचन्द गहलोत ने बताया कि इस विशेष आयोजन में महादेव का विशाल जागरण, बर्फ की शिवलिंग और मनमोहक झांकियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। समिति ने 2009 से निरंतर अमरनाथ यात्रियों की सेवा में खुद को समर्पित किया है, और इस वर्ष भी 17वां विशाल भण्डारा आयोजित कर रही है।

इस भण्डारे में अमरनाथ यात्रियों के लिए जलपान, देशी घी का भोजन, कंबल, गर्म पानी, पीने का पानी और मेडिकल सेवा की व्यवस्था की जाएगी।समिति ने इस आयोजन को एक पवित्र सेवा यज्ञ के रूप में आयोजित किया है, जिसमें सभी भक्तों और श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। इस सेवा में अपनी भागीदारी से शिवकृपा प्राप्त करें। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुली चन्द गहलोत (मो. 9950333079), जितेन्द्र सोनी (मो. 8005682965) और जयकिशन कच्छावा (मो. 8561826726) वीरेन्द्र अग्रवाल (8561001700) से संपर्क किया जा सकता है।

Latest articles

बॉलीवुड :शादी के 37 साल बाद क्या गोविंदा पत्नी सुनीता से तलाक लेने जा रहें है? भांजे -भांजी ने दी इस खबर पर अपनी...

आपणी हथाई न्यूज, नब्बे के दशक के कॉमेडी किंग रहें सुपरस्टार गोविंदा कथित रूप...

Bikaner : हाईवे पर दौड़ती कार में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में लगातार चलती गाड़ी में आग लगने की घटनाएं हो रही...

Bikaner : ऑटो चालकों की आम सभा आज,जल्द होंगें चुनाव

आपणी हथाई न्यूज, भारतीय मजदूर संघ से संबंध तिपहिया वाहन चालक संघ के जिला...

Bikaner : बॉलीवुड सिंगर B Praak बीकानेर आये, श्रीमाली के साथ चखा बीकानेरी स्वाद

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड में तेरी मिट्टी में मिल जावा.. और मन भरया जैसे...

More News Updates !

बॉलीवुड :शादी के 37 साल बाद क्या गोविंदा पत्नी सुनीता से तलाक लेने जा रहें है? भांजे -भांजी ने दी इस खबर पर अपनी...

आपणी हथाई न्यूज, नब्बे के दशक के कॉमेडी किंग रहें सुपरस्टार गोविंदा कथित रूप...

Bikaner : हाईवे पर दौड़ती कार में अचानक लगी आग, बड़ा हादसा टला

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर में लगातार चलती गाड़ी में आग लगने की घटनाएं हो रही...