
आपणी हथाई न्यूज,मौसम विभाग के अनुसार गामी दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश भागों में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।इस तंत्र प्रभाव से बीकानेर संभाग, जयपुर व भरतपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में आज 25 व 26 फरवरी को भी दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहे हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.0 डिग्री दर्ज। आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में और 1-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।