Bikaner: भारतीय आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय पर मातृ-शक्ति गोष्ठी का हुआ आयोजन

आपणी हथाई न्यूज,आज दिनांक 23.03.2025 रविवार को विद्यालय प्रांगण में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर विषय पर मातृ-शक्ति गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन तथा वन्दना से किया गया। प्रबन्ध समिति की सदस्य सुश्री सरोज पंवार ने आगन्तुक महानुभाव प्रबन्ध समिति के व्यवस्थापक श्रीवल्लभ जी पुरोहित, मुख्य वक्ता श्रीमती चन्द्रकला आचार्य (शिक्षिका, लेखिका, सेविका समिति की महानगर व्यवस्था प्रमुख, विप्र फाउण्डेशन महिला जिला अध्यक्ष) अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी पुरोहित (अध्यापिका) का परिचय करवाया। तत्पश्चात एकल गीत बहिन उन्नति भोजक द्वारा प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता श्रीमती चन्द्रकला आचार्य ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आत्म प्रतिष्ठा के झूठे मोह को त्याग कर सदा न्याय करने का प्रयत्न किया। लोगों ने ऐसी परिस्थिति में उन्हें लोकमाता की उपाधि दी। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन लोकहित के कार्यों में लगाया और इतना बडा व्यक्तित्व लोगों ने अपनी आंखों से देखा। लोकमाता ने न केवल अपने राज्य में बल्कि पूरे भारतवर्ष में सभी तीर्थस्थलों पर तालाब, बावडी, प्याउ बनवाई तथा मंदिरों में विद्वानों की नियुक्ति करवायी ताकि स्वच्छ चिन्तन और मनन हो सके। और अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। अन्त में मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में आगन्तुक मातृ-शक्ति को यह संकल्प लेने को कहा कि हम भी अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित करने का प्रयास करें।

कार्यक्रम के अन्त में प्रबन्ध समिति के व्यवस्थापक श्रीवल्लम जी पुरोहित ने आगन्तुक महानुभावों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest articles

Bikaner: राजस्थानी साफा-पाग, कला संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय उछब थरपणा कार्यक्रम का हुआ समापन

आपणी हथाई न्यूज,राजस्थानी साफा-पाग, कला संस्थान एवं थार विरासत की ओर से नगर स्थापना...

Bikaner :परशुराम जन्मोत्सव आयोजन को लेकर विप्र फाउंडेशन बीकानेर की बैठक हुई आयोजित

आपणी हथाई न्यूज, आज दोपहर अन्नपूर्णा एजेंसी, सादुल कॉलोनी में विप्र फाउंडेशन बीकानेर की...

Bikaner: बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध हथियार गन व कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफतार

आपणी हथाई न्यूज, ऑपरेशन फ्लैश आउट के तहत आज बीकानेर पुलिस द्वारा एक आरोपी...

Bikaner: हीट वेव के चलते बच्चों के स्कूल समय में हुआ बदलाव,जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

आपणी हथाई न्यूज,जिले में भीषण गर्मी, लू (हीट वेव) को देखते हुए जिला कलक्टर...

Bikaner Crime : लक्ष्मी देवी हत्याकांड में चार आरोपी डिटेन, मृतका के घर मिली कोलकाता की 2 लड़कियां !

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के सागर रोड़ स्थित अशोक नगर में बीते दिनों लक्ष्मी...

More News Updates !