Bikaner : दो दिवसीय “खेलण दो गणगौर” कार्यक्रम का हुआ समापन,रेखा गहलोत बनी मिस गणगौर 2025, छंगाणी ने गणगौर वॉक में मारी बाजी

बीकानेर के धरणीधर तालाब पर हिंदी न्यूज पोर्टल आपणी हथाई और अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार गोपाल बिस्सा के संयुक्त तत्वाधान में लगातार चौथे वर्ष दो दिवसीय गणगौर महोत्सव के खेलण दो गणगौर का समापन शनिवार की रात हो गया।

दो दिवसीय चल रहे कार्यक्रम में शुक्रवार को दातणीया रंगोली कॉम्पिटिशन और गणगौर साज-सज्जा के साथ बच्चियों और महिलाओं ने घूमर और नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के आयोजक गोपाल बिस्सा ने बताया कि शुक्रवार को खेलण दो गणगौर के दूसरे दिन महिलाओं और बालिकाओं की जबरदस्त भीड़ धरणीधर पर रही और पूरा धरणीधर तालाब गवरजा के रंग में डूबा नजर आया।

गुरुवार को गणगौर वॉक और मिस एंड मिसेज गणगौर को लेकर लड़कियों और महिलाओं में काफी क्रेज नजर आया और करीब 300 से अधिक महिलाओं और लड़कियों ने इस प्रतियोगिताओ में भाग लिया। गणगौर वॉक प्रतियोगिता के निर्णायक के तौर पर रुचिका बागड़ी और पिंकी जैन मौजूद रही। वही मिस एंड मिसेज गणगौर प्रतियोगिता में महक दफ्तरी और वर्षा ओझा ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वही इससे पहले दातणीया रंगोली और गणगौर साज सज्जा में हिमानी शर्मा, लक्ष्मी कश्यप ,ज्योति स्वामी और शीतल शर्मा निर्णायक रहे।

दो दिवसीय हुए इस कार्यक्रम में दातनिया कॉम्पिटिशन में प्रथम तनीषा रंगा ,द्वितीय पिंकी जोशी और तृतीय स्थान छंगाणी गर्ल्स ने हासिल किया तो गणगौर साज सज्जा के लिए प्रथम पुरस्कार गोपी व्यास और प्रज्ञा किराडू (संयुक्त) ,द्वितीय पुरुस्कार खुशबू ओझा और तृतीय स्थान के लिए पूजा को पुरुस्कार दिया गया। गणगौर वॉक का संचालन गोपाल बिस्सा ने किया।

खेलण दो गणगौर 2025 गणगौर वॉक प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गायत्री छंगाणी ने जीता द्वितीय स्थान पर रामा छंगाणी रही और तीसरा स्थान एलिना मारू ने प्राप्त किया। वही मिस एंड मिसेज गणगौर 2025 का खिताब रेखा गहलोत ने जीता तो वही अंजली श्रीमाली रनर अप रही। सभी प्रतियोगिताओं में महिलाओं और बच्चियों की होंसला अफजाई के लिए सात-सात पुरुस्कार सांत्वना के दिये गए।

कार्यक्रम में पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास बतौर मुख्य अतिथि पधारें। व्यास ने कहा कि आपणी हथाई और गोपाल बिस्सा द्वारा किये जा रहे इस भव्य गणगौर महोत्सव ने फिर साबित किया है कि गणगौर का आनंद (गवरिया री मौज्या बीकानेर में) सिर्फ बीकानेर में है। विधायक जेठानंद व्यास का सम्मान पण्डित जतनलाल श्रीमाली,पण्डित श्याम लाल रंगा,पार्षद शिवशंकर बिस्सा ने किया।

वही कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पधारे राजेश चुरा,एसबीआई बैंक से लीना गुप्ता, राजकुमार किराड़ू, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वेद व्यास, जसराज सिंवर,संदीप किराड़ू,रामजी व्यास, देवकिशन चांडक,रामरतन धारणियां, कन्हैयालाल भाटी ,मधु खत्री,रामलाल आसदेव सुथार आदि मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के सहयोगियों का हुआ सम्मान
एसबीआई बैंक, शिव शक्ति साधना पीठ परिवार, रामलाल सूरजदेवी रांका ट्रस्ट, बीकाजी फूड्स, राजेश चूरा, सुशील थिरानी, कम्युनिटी वेलफेयर सोसायटी, राजाराम धारणियां ऑटोमोबाइल, कमला देवी मंगला देवी पुरोहित, मदन सोनी, ऐश्वर्य बिन्नानी, , टीम धरणीधर, रामजी मिठाई गंगाशहर, आरती मेकओवर ,आर्यन पब्लिक स्कूल, महेंद्र व्यास, नंदिनी ज्वेलर्स, केशव ज्वेलर्स,रविकांत मारू,आनंद भादाणी,ईश्वर आर्ट गैलेरी के सांवर लाल सुथार का भी सम्मान किया गया।

आपणी हथाई के बलदेव रंगा, मनोज रतन व्यास और गिरीश श्रीमाली ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोगियों, अतिथियों और दर्शकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र हर्ष ने किया।

Latest articles

क्रिकेट :अम्बानी की मुंबई इण्डियंस इस तरह कर रही है BCCI और भारतीय क्रिकेट की मदद, मुंबई इण्डियंस अब तक दे चुका देश को...

आपणी हथाई न्यूज, आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इण्डियंस अप्रत्यक्ष रूप से BCCI और...

बॉलीवुड : बीते विवाद को भूलाकर कार्तिक आर्यन बने करण जौहर के नए फेवरेट, करण ने कार्तिक को ऑफर की एक साथ तीन फ़िल्में

आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता कार्तिक आर्यन दिग्गज फ़िल्म निर्माता करण जौहर के इन दिनों...

Bikaner : जेगला गांव के पूर्व को सरपंच को किया गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, नोखा के जेगला गांव के पूर्व सरपंच को पुलिस ने गिरफ्तार...

Bikaner Crime : सदर थाना पुलिस की कार्यवाही, MD नशे के साथ दो गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज,मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो की धरपकड करने हेतु चलाये गये...

More News Updates !

क्रिकेट :अम्बानी की मुंबई इण्डियंस इस तरह कर रही है BCCI और भारतीय क्रिकेट की मदद, मुंबई इण्डियंस अब तक दे चुका देश को...

आपणी हथाई न्यूज, आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इण्डियंस अप्रत्यक्ष रूप से BCCI और...

बॉलीवुड : बीते विवाद को भूलाकर कार्तिक आर्यन बने करण जौहर के नए फेवरेट, करण ने कार्तिक को ऑफर की एक साथ तीन फ़िल्में

आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता कार्तिक आर्यन दिग्गज फ़िल्म निर्माता करण जौहर के इन दिनों...