Bussiness : Bikaner में बीएनआई हैरिटेज की सफलता के बाद 8 मार्च को बीएनआई बैंचमार्क की लॉन्चिंग

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में बीएनआई (बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल) के द्वितीय चैप्टर बीएनआई बैंचमार्क की लाँचिंग 8 मार्च को होने जा रही है। इस संबंध में जेएनवी कॉलोनी स्थित होटल हीरालाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए बीएनआई बैंचमार्क के प्रेजीडेंट जय अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह 7:30 बजे लक्ष्मी निवास पैलेस में 30 मेम्बर्स के साथ बीएनआई बैंचमार्क की शुरुआत होने जा रही है। खास बात यह है कि 30 सदस्य अलग-अलग 30 सैक्टर से जुड़े हुए हैं। यही विविधता इस चैप्टर को और भी विशिष्ट बनाएगी। अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक साल पहले बीकानेर में बीएनआई हैरिटेज प्रथम चैप्टर की लाँचिंग हुई थी। सफलता के सौंपान पूर्ण करते हुए एक वर्ष में ही द्वितीय चैप्टर की लाँचिंग होने जा रही है।

बीएनआई हैरिटेज के प्रेजीडेंट व बीएनआई बैंचमार्क के लाँच डायरेक्टर पीयूष शंगारी ने बताया कि बीएनआई हैरिटेज ने एक वर्ष में लगभग 30 करोड़ से अधिक के कार्य सम्पन्न हुए। इससे बीकानेर में भी औद्योगिक विकास के मार्ग खुले हैं। शंगारी ने बताया कि बीकानेर का विकास हो, व्यावसायिक रूप से मजबूत बने। शंगारी ने बताया कि बीकानेर का औद्योगिक विकास हो इसके लिए इनोवेशन, आइडियाज और प्रॉब्लम्स तथा नई योजनाओं व सुविधाओं का आदान-प्रदान होगा। व्यापारियों के बीच आपसी सहयोग ही बीकानेर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। बीएनआई के जरिए व्यापारी अपने व्यापार को बढ़ाने, नए संपर्क बनाने और व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक संगठित मंच पाएंगे। प्रेसवार्ता को सचिव एडवोकेट अरुण नैय्यर, कैलाश सिंघी, अभिषेक करनाणी, गौरव मूंधड़ा, सूरज भाटी, हिमांशु चौपड़ा, गौरव गहलोत, भुवनेश श्रीमाली ने सम्बोधित किया।

भारत का 1346वां चैप्टर
बीएनआई बैंचमार्क वाइस प्रेजीडेंट प्रियंका शंगारी ने बताया कि विश्व के करीब 80 देशों में संचालित बीएनआई भारत में भी लगभग 21 वर्षों से स्थापित है। बीकानेर में दूसरा चैप्टर तथा भारत का यह 1346वां चैप्टर होगा। बीएनआई के पूरे विश्व में 11312 चैप्टर हैं यानि 3 लाख 36 हजार के करीब सदस्य हैं एवं भारत में 65 हजार से अधिक सदस्य हैं।

Latest articles

बड़ी खबर: पाक की नापाक हिमाकत को भारत ने फिर दिया मुंहतोड़ जवाब, पोकरण सहित इन क्षेत्रों में…

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर बने विवाद के बीच आज रात...

Bikaner Breaking : अब आई बीकानेर बाजार बंद को लेकर पुख्ता खबर, जारी हुए सरकारी आदेश

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान स्कूलों की छुट्टियों...

Bikaner: जिला प्रशासन का बड़ा फैसला आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे सभी कोचिंग संस्थान

आपणी हथाई न्यूज,नागरिक सुरक्षा/आपदा प्रबंध के तहत जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त निर्देशों के अनुसार...

धर्मधारा : विष्णु और गोपाल सहस्त्रनाम निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर 18 मई से,पोस्टर का हुआ विमोचन

आपणी हथाई न्यूज,पंडित बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान के तत्वाधान में रधुनाथसर कुंआ स्थित...

बड़ी खबर: भारत-पाक तनाव के बीच बीकानेर में खाली करवाए गए हॉस्टल

आपणी हथाई न्यूज, भारत-पाक तनाव के चलते शिक्षा विभाग द्वारा बीकानेर के सभी हॉस्टल...

More News Updates !